Get App

Tipco Engineering IPO Listing: ₹89 के शेयरों की मामूली प्रीमियम पर एंट्री, खुदरा निवेशकों का आईपीओ में ठंडा था रिस्पांस

Tipco Engineering IPO Listing: टिप्को इंजीनियरिंग कई इंडस्ट्रीज को इंडस्ट्रियल मशीनरी बनाकर सप्लाई करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:07 PM
Tipco Engineering IPO Listing: ₹89 के शेयरों की मामूली प्रीमियम पर एंट्री, खुदरा निवेशकों का आईपीओ में ठंडा था रिस्पांस
Tipco Engineering IPO Listing: टिप्को इंजीनियरिंग का ₹61 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Tipco Engineering IPO Listing: इंडस्ट्रियल मशीन बनाने वाली टिप्को इंजीानियरिंग के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर आधे फीसदी से भी कम प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹89 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹89.25 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 0.28% का लिस्टिंग गेन (Tipco Engineering Listing Gain) मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। ₹90 के भाव तक पहुंचने के बाद टूटकर यह ₹89.00 (Tipco Engineering Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 4.73% घाटे मुनाफे में हैं।

Tipco Engineering IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

टिप्को इंजीनियरिंग का ₹61 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 मार्च तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.20 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.12 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.66 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹48 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 13,55,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹30.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹7.66 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Tipco Engineering के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें