Tips Music Share Price: गिरते बाजार में 8% तक भागा शेयर, Q2 नतीजे 15 अक्टूबर को; डिविडेंड भी हो सकता है घोषित

Tips Music Share Price: टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी की शुरुआत कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी। जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत गिरकर 43.70 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tips Music का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था।

एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरहोल्डर्स 12 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफे में हैं। वजह है शेयर में दिखा बंपर उछाल। दिन में बीएसई पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 8.5 प्रतिशत तक चढ़कर 691 रुपये के हाई तक गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था​ कि उसके जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के नतीजे 15 अक्टूबर को जारी होंगे।

कंपनी के बोर्ड की ​मीटिंग में वित्तीय नतीजों के साथ-साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा की जाएगी। मीटिंग में मोहर लगने पर घोषणा की जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था। कंपनी की शुरुआत कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 8800 करोड़ रुपये हो गया है।


जून तिमाही में Tips Music का मुनाफा 4.6 प्रतिशत घटा

टिप्स म्यूजिक का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत गिरकर 43.70 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 106.51 करोड़ रुपये हो गया। खर्च 54 करोड़ रुपये के रहे। ऑपरेटिंग EBITDA 53.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जून 2026 तिमाही में टिप्स म्यूजिक ने 73 नए गाने रिलीज किए। इनमें से 55 फिल्मी गाने थे, जबकि 18 नॉन-फिल्मी।

शेयर 6 महीनों में 27 प्रतिशत चढ़ा

टिप्स म्यूजिक का शेयर 6 महीनों में 27 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। 5 साल में कीमत करीब 460 प्रतिशत मजबूत हुई है। वहीं 10 साल में शेयर 10200 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 740.50 रुपये और एडजस्टेड लो 482.75 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 763.60 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 509.10 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

63 Moons Tech Share Price: सब्सिडियरी ने FY27 के लिए रेवेन्यू अनुमान बढ़ाया, शेयर ने लगाई 12% तक की छलांग

टिप्स म्यूजिक ने 19 से 30 सितंबर 2026 के बीच शेयरहोल्डर्स से 44,50,00,000 रुपये या 44.50 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर वापस खरीदे। कंपनी ने 6,71,946 इक्विटी शेयरों का बायबैक 661.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया। इससे पहले कंपनी ने साल 2024 में 5,95,000 शेयरों का बायबैक किया था। कुल 37,18,75,000 रुपये या 37.18 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे। 2023 में 32.76 करोड़ रुपये में 1,26,000 शेयरों का बायबैक किया गया था। 2020 में कंपनी ने 13,50,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक किया था। कुल 18.90 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।