Titagarh Rail का शेयर 4% चढ़ा, HSBC ने खरीदारी की सलाह के साथ टारगेट बढ़ाकर किया 750 रुपये

Titagarh Rail Systems का शेयर शुक्रवार 15 सितंबर को 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखा। रेल कोच और वैगन बनाने वाली कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ आउटलुक के कारण शेयरों में रैली नजर आई। HSBC Securities ने कंपनी के स्टॉक पर 'खरीदारी' की सिफारिश की है। शेयर के लिए लक्ष्य मूल्य 750 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 6:56 PM
Titagarh Rail Systems का शेयर बाजार बंद होने के समय 3.87 प्रतिशत या 29.05 रुपये चढ़कर 779.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Titagarh Rail share price: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) के शेयर शुक्रवार 15 सितंबर को 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर कारोबार करते दिखे। रेल कोच और वैगन निर्माता कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ आउटलुक दिये जाने के कारण शेयरों में रैली देखने को मिली। एचएसबीसी सिक्योरिटीज (HSBC Securities) ने कंपनी के स्टॉक पर 'खरीदारी' की सिफारिश की है। इस शेयर ने इस साल अब तक लगभग 64 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। मौजूदा स्तरों से भी इस स्टॉक तेजी की संभावना ब्रोकरेज को नजर आती है। लिहाजा ब्रोकरेज फर्म शेयर के लिए लक्ष्य मूल्य 750 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है।

    FY 23-26 में कंपनी के मुनाफे में 2.8 गुना का उछाल संभव

    ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग है। जिससे कंपनी का ग्रोथ आउटलुक और मजबूत बनता है। प्राइवेट सेक्टर से रेलवे वैगनों की डिमांड का रुझान मजबूत नजर आ रहा है। इस प्रकार, हम वित्त वर्ष 23-26 में कंपनी के मुनाफे में 2.8 गुना उछाल की उम्मीद कर रहे हैं। इसमे इक्विटी पर औसतन रिटर्न 20 प्रतिशत तक देखने को मिल सकता है।


    एनएसई (NSE) पर दोपहर 2.15 बजे, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) का स्टॉक 2 प्रतिशत या 15.05 रुपये की बढ़त के साथ 765.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं बाजार बंद होने के समय ये शेयर 3.87 प्रतिशत या 29.05 रुपये चढ़कर 779.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    Taking Stock: सेंसेक्स और निफ्टी ने हिट किया फ्रेश रिकॉर्ड हाई, जानें सोमवार 18 सितंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल

    जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा रहा 62 करोड़ रुपये

    कंपनी ने जून तिमाही में 110.87 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 911 करोड़ रुपये का रेवन्यू दर्ज किया था। जबकि इस तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 62 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 300 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया।

    बता दें कि टीटागढ़ रेल सिस्टम्स रेलवे वैगन, कोच और उससे संबद्ध कंपोनेंट्स के निर्माण का कारोबार करती है।

    एनएसई पर Titagarh Rail Systems का शेयर बाजार बंद होने के समय करीब 4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। लेकिन पिछले 1 हफ्ते में इसमें 3.32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 18.59 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 386.40 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 867.70 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 135.80 रुपये रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।