टाइटन बायोटेक बोनस शेयर देने जा रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 4 शेयरों पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयरों के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।
