Titan Company: जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन, क्या अभी इनवेस्ट करने से होगी तगड़ी कमाई?

Titan Company का रेवेन्यू जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 25 फीसदी बढ़ा। कंपनी के सबसे प्रमुख ज्वैलरी बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 24 फीसदी रही। बुलियन और डिजी गोल्ड सेल्स को हटा दिया जाए तो ज्वैलरी सेल्स 19 फीसदी बढ़ी

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 2:26 PM
टाइटन नए इलाकों में विस्तार कर रही है। साथ ही यह सब-ब्रांड्स के जरिए अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाइटन कंपनी के जून तिमाही के नतीजें उम्मीद से बेहतर रहे हैं। रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही है। एबिड्टा मार्जिन में इम्प्रूवमेंट है। यह साल दर साल आधार पर 100 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा है। ज्वैलरी बिजनेस में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। कंपनी को अपने बढ़ते डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का फायदा मिला है। कंपनी ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रख प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। साथ ही नॉन-ज्वैलरी बिजनेस का भी ग्रोथ में हाथ रहा।

    रेवेन्यू ग्रोथ 25 फीसदी

    Titan Company का रेवेन्यू जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 25 फीसदी बढ़ा। कंपनी के सबसे प्रमुख ज्वैलरी बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 24 फीसदी रही। बुलियन और डिजी गोल्ड सेल्स को हटा दिया जाए तो ज्वैलरी सेल्स 19 फीसदी बढ़ी। टिकट साइज बढ़ने से भी ग्रोथ को सपोर्ट मिला। हालांकि, गोल्ड की कीमतों में उछाल का असर जून तिमाही में बायर्स की संख्या की ग्रोथ पर पड़ा। स्टडेड ज्वैलरी मिक्स 100 बीपीएस घटकर 29 फीसदी पर आ गया। वॉचेज और वियरेबल्स की ग्रोथ 24 फीसदी रही। अन्य बिजनेसेज की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 50 फीसदी रही। ईयर-केयर बिजनेस की ग्रोथ थोड़ी कमजोर रही। यह साल दर साल आधार पर सिर्फ 13 फीसदी रही।


    100 करोड़ रुपये का वन टाइम गेंस

    ग्रॉस मार्जिन में स्थिरता रही। हालांकि, एबिड्टा मार्जिन में 170 बीपीएस का इम्प्रूवमेंट दिखा। यह अनुमान से ज्यादा है। ज्वैलरी हेजिंग (करीब 50 करोड़) और वॉच डिवीजन (करीब 50 करोड़) में इनवेंट्री की वैल्यूएशन से करीब 100 करोड़ रुपये का वन टाइम गेंस हुआ। नॉर्मलाइज्ड एबिड्टा मार्जिन 100 बीपीएस बढ़कर 10.5 फीसदी हो गया। इसमें स्ट्रॉन्ग ग्रोथ के चलते ऑपरेटिंग लिवरेज का हाथ रहा। टाइटन की रिपोर्टिंग अर्निंग्स साल दर साल आधार पर 53 फीसदी बढ़ी।

    सब-ब्रांड्स के जरिए ग्राहकों में पैठ बनाने की कोशिश

    FY25 में ज्वैलरी इंडस्ट्री में टाइटन की बाजार हिस्सेदारी थोड़ी बढ़ी है। टाइटन नए इलाकों में विस्तार कर रही है। साथ ही यह सब-ब्रांड्स के जरिए अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। Tanishq, Mia, Carat Lane और Zoya इसके उदाहरण हैं। कंपनी नए स्टोर्स ओपन करने के साथ ही अपने मौजूदा स्टोर्स को रिनोवेट कर रही है। गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच कम कैरेट वाले गोल्ड पर कंपनी फोकस कर रही है। जून तिमाही में कंपनी ने कैरेट लेन ब्रांड के तहत 9 कैरेट की ज्वैलरी लॉन्च की है। प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के जरिए कंपनी ज्वैलरी का वजह घटाने की भी कोशिश कर रही है।

    विदेश में बिजनेस की ग्रोथ अच्छी

    कंपनी का फोकस इंटरनेशनल ज्वैलरी बिजनेस पर भी है। उसकी नजरें उन देशों पर हैं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं। इनमें अमेरिका और गल्फ को-ऑपरेटिंग काउंसिल के देश शामिल हैं। पिछले महीने कंपनी ने Damas LLC UAE में 67 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। दमास एक प्रीमियम ज्वैलरी रिटेलर है, जिसके 6 जीसीसी देशों में 146 स्टोर्स का नेटवर्क है। इनमें यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन शामिल हैं। जून तिमाही में टाइटन के इंटरनेशनल बिजनेस की ग्रोथ 49 फीसदी रही।

    यह भी पढ़ें: Stock Markets: ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के ऐलान के बाद इनवेस्टर्स को क्या करना चाहिए?

    क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

    Titan Company के शेयरों में FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के 58 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। अच्छी अर्निंग्स ग्रोथ से शेयरों में तेजी जारी रहेगी। लंबी अवधि के लिहाज से इनवेस्टर्स इस स्टॉक में निवेश बढ़ा सकता है। जून तिमाही के अच्छे नतीजों का असर 8 अगस्त को टाइटन के शेयरों पर दिखा। यह 1.55 फीसदी के उछाल के साथ 3,468 रुपये पर चल रहा था। एक हफ्ते में यह स्टॉक 3.64 फीसदी चढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।