अमेरिका में मंदी का डर कम होने से बुल जोश में नजर आये। IT शेयरों की जोरदार खरीदारी से निफ्टी 24300 के पार निकला। दिग्गज रिलायंस का भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। इधर बैंक निफ्टी भी 450 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ गया। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक नजर आई। । ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने टाइटन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए दीपक नाइट्राइट पर दांव लगाया। जबकि सन्नी अग्रवाल ने हाई-टेक पाइप्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Titan
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Titan स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 63/80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 631 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 645 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 618 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Deepak Nitrite
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Deepak Nitrite पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Deepak Nitrite में 3137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 3250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3050 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Hi-Tech Pipes
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Hi-Tech Pipes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Hi-Tech Pipes के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 190 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )