Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Titan के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल 42 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 63/80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 11:20 AM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Hi-Tech Pipes पर मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

अमेरिका में मंदी का डर कम होने से बुल जोश में नजर आये। IT शेयरों की जोरदार खरीदारी से निफ्टी 24300 के पार निकला। दिग्गज रिलायंस का भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। इधर बैंक निफ्टी भी 450 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ गया। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक नजर आई। । ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने टाइटन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए दीपक नाइट्राइट पर दांव लगाया। जबकि सन्नी अग्रवाल ने हाई-टेक पाइप्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Titan

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Titan स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 63/80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indian Hotels Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 631 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 645 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 618 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें