Titan Share Price : इन्वेस्टर कॉल में कंपनी ने पेश किया अपना ग्रोथ प्लान, 4% भागा शेयर

Titan Share Price : कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक के लिए अपने नए लक्ष्य तय किए है। कंपनी की ज्वेलरी बिजनेस में 'डबल' धमाका करने की योजना है। कंपनी का FY30 तक ज्वेलरी रेवेन्यू 2 गुना करने का लक्ष्य है। टाइटन ने FY26-30 के दौरान 20% CAGR ग्रोथ का टारगेट सेट किया है

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 5:09 PM
Titan Growth Plan : टाइटन कंपनी वॉच बिजनेस पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस बढ़ाएगी

Titan Share Price : टाइटन के शेयर इन्वेस्टर कॉल ( Investor Call) के बाद फोकस में रहा। कंपनी ने ज्वेलरी, वॉचेज और आईवियर कारोबार के ग्रोथ के लिए नए लक्ष्य तय किए है। इन्वेस्टर कॉल के बाद इस शेयर में अच्छी तेजी आई है। कारोबार के अंत में ये शेयर 142.20 रुपए यानी 3.48% की बढ़त के साथ 4231 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका इंट्राडे हाई 4,273.80 रुपए और इंट्राडे लो 4,052.30 रुपए है।

मिशन FY30 : चमकेगा टाइटन का सितारा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक के लिए अपने नए लक्ष्य तय किए है। कंपनी की ज्वेलरी बिजनेस में 'डबल' धमाका करने की योजना है। कंपनी का FY30 तक ज्वेलरी रेवेन्यू 2 गुना करने का लक्ष्य है। टाइटन ने FY26-30 के दौरान 20% CAGR ग्रोथ का टारगेट सेट किया है। कंपनी की योजना है कि इस अवधि में बाजार हिस्सेदारी 8.5% से बढ़ाकर 11% करने पर फोकस किया जाएगा। इसका FY30 तक 1,400 स्टोर्स का लक्ष्य है। महाराष्ट्र में मार्केट शेयर FY30 तक दोगुना करने का भी लक्ष्य सेट किया गया है।


टाइटन का ज्वेलरी कारोबार

FY26 में Mia by Tanishq की रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपए रही है। कार्टलेन (CaratLane) में पिछले वर्षों के सभी संचित (Accrued) घाटे खत्म हो गए हैं।

आगे मार्जिन पर दबाव दिख सकता है।

टाइटन: वॉच बिजनेस पर बड़ा दांव

टाइटन कंपनी वॉच बिजनेस पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस बढ़ाएगी। 25000 रुपए से ज्यादा के प्रीमियम सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर बना रहेगा। 25000 रुपए से कम के सेगमेंट में पहले से ही मजबूत लीडरशिप है। वॉच मार्कट में कंपनी की 27% हिस्सेदारी है। 1,000-25,000 रुपए की रेंज वाले बाजार में कंपनी की 50 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है।

टाइटन: AI चश्मों पर बड़ा फोकस

Titan Eye+ में FY30 तक 2.5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य सेट किया गया है। इस सेगमेंट में FY30 तक 3,500 करोड़ रुपए रेवेन्यू और 5 साल में 25% CAGR का लक्ष्य तय किया गया है। कंपनी AI स्मार्ट ग्लासेस और आई हेल्थ डाग्नॉस्टिक पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है।

खाड़ी के देशों में मौजूदगी बढ़ा रही कंपनी

चौथी तिमाही के दौरान, टाइटन कंपनी ने दमास ज्वैलरी में 67% हिस्सेदारी हासिल करके अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को बढ़ाया है। कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण खाड़ी देशों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने ग्लोबल ज्वैलरी बिजनेस के विकास को बढ़ावा देने की स्ट्रैटेजी का एक अहम हिस्सा है।

शेयर की चाल पर एक नजर

टाइटन की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ये शेयर 2.25 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.03 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 3 महीने में यह शेयर 0.63 फीसदी भागा है। इस साल अब तक इस शेयर में 4.43 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में इस शेयर में 20.89 फीसदी तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में इसमें 47.85 फीसदी की तेजी आई है।

 

 

 

Market Outlook : हल्के हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 5 जून को कैसी रह सकती है निफ्टी-बैंक निफ्टी की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।