Get App

बाजार के लिए आज हैं बड़ा दिन, निफ्टी के लिए 24,850-24,900 का जोन make or break

निफ्टी में आज बड़ा दिन है। 3 बड़ी कंपनियों के नतीजों का रिएक्शन दिखेगा। RIL, HDFC बैंक, ICICI बैंक आज नतीजों पर रिएक्ट करेंगे।सबसे अहम होगा आज HDFC बैंक कैसे रिएक्ट करेगा। शुक्रवार को HDFC बैंक में जोरदार शॉर्ट बने, नतीजे इतने बुरे नहीं हैं। HDFC बैंक में वैल्युएशन कंफर्ट भी है। RIL और ICICI बैंक दोनों के नतीजे अच्छे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 9:08 AM
बाजार के लिए आज हैं बड़ा दिन, निफ्टी के लिए 24,850-24,900 का जोन make or break
बाजार में इस समय सेंटिमेंट खराब है। FIIs लगातार शॉर्ट पर शॉर्ट कर रहे हैं दो दिनों से बैंक निफ्टी में ज्यादा कमजोरी है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

निफ्टी में आज बड़ा दिन है। 3 बड़ी कंपनियों के नतीजों का रिएक्शन दिखेगा। RIL, HDFC बैंक, ICICI बैंक आज नतीजों पर रिएक्ट करेंगे।सबसे अहम होगा आज HDFC बैंक कैसे रिएक्ट करेगा। शुक्रवार को HDFC बैंक में जोरदार शॉर्ट बने, नतीजे इतने बुरे नहीं हैं। HDFC बैंक में वैल्युएशन कंफर्ट भी है। RIL और ICICI बैंक दोनों के नतीजे अच्छे हैं। ICICI बैंक में बस वैल्युएशन कंफर्ट थोड़ा कम है। बाजार का प्राइस पैटर्न काफी खराब रहा है। निफ्टी 10, 20 DEMA और 25,000 के नीचे बंद हुआ। अब 24,850-24,900 का जोन make or break है। 24,850 पर 50 DEMA भी है और 10 week EMA भी है।

बाजार: आज है बड़ा दिन

आज सबसे अहम होगा HDFC बैंक नतीजों पर कैसे रिएक्ट करता है। HDB फाइनेंशियल में हिस्सा बेचकर HDFC बैंक को 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ। HDFC बैंक ने HDB फाइनेंशियल के गेन को प्रोविजनिंग के लिए इस्तेमाल किया । ज्यादा प्रोविजनिंग करना बैलेंसशीट को मजबूत करने वाला फैसला हो सकता है। HDFC बैंक का एडजस्टेड ऑपरेटिंग मुनाफा और NII अनुमान से थोड़ा बेहतर है। HDFC बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन ने थोड़ा मायूस किया है। HDFC बैंक में शुक्रवार को जोरदार शॉर्ट बने। अपने हाई से HDFC बैंक का शेयर 3% गिर चुका है। टेक्निकली भी HDFC बैंक 50 DMA पर है, आज शॉर्ट कवरिंग भी हो सकती है। अगर किसी बड़े FII को पसंद आ गया तो शेयर चल भी सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें