RELIANCE के नतीजों के बाद आज पहला कारोबारी दिन, स्टॉक पर जानें ब्रोकरेजेस की राय

ब्रोकरेज के मुताबिक रिलायंस के अच्छे नतीजों में एनर्जी सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 1:02 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पहली तिमाही में RELIANCE INDUSTRIES के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। कंपनी का CONSOLIDATED मुनाफा 66 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। EBITDA में भी करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। कंपनी के रिटेल कारोबार का PROFIT दोगुना बढ़ा जबकि DIGITAL SERVICES का EBITDA रिकॉर्ड 9268 करोड़ पर पहुंचा।

    नतीजों के आंकड़ों के लिहाज से नजर डालें तो देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही यानी 30 जून 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटड मुनाफा तिमाही आधार पर 7.2 फीसदी घटकर 12273 करोड़ रुपये पर रहा है।

    बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 13227 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 13223 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटड आय तिमाही आधार पर 6.4 फीसदी की गिरावट के साथ  1.40 लाख करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले तिमाही में 1.49 लाख करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर देखें तो कंपनी के  कंसोलिडेटड आय में 58.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि इसके पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटड आय 88253 करोड़ रुपये रही थी।

    BROKERAGES on RELIANCE

    ब्रोकरेजेस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर राय देते हुए कहा कि कंपनी के Q1 नतीजे अच्छे आये हैं। इसमें एनर्जी सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है। वहीं अन्य आय, ब्याज लागत में कमी से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा जबकि नतीजों में जियो का अहम योगदान रहा।


    NOMURA की RELIANCE IND पर राय

    NOMURA ने RELIANCE IND पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2400 रुपये तय किया है।

    MS की RELIANCE IND पर राय

    MS ने RELIANCE IND पर ओवरवेट की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2262 रुपये तय किया है।

    JPMORGAN की RELIANCE IND पर राय

    JPMORGAN ने RELIANCE IND पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2250 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।) 

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।