Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत निगेटिव नोट के साथ हो सकती हैं। बता दें कि भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 3 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 19550 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 316.31 अंक या 0.48 फीसदी गिरकर 65512.10 पर और निफ्टी 109.50 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 19,528.80 पर बंद हुआ है। लगभग 1816 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1817 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि 189 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19578-19610 और बड़ा रेजिस्टेंस 19674-19702/19744 पर है। पहला बेस 19477-19419 का और बड़ा बेस 19379-19343/19310 पर है। मंगलवार के गैपडाउन में शॉर्ट के कम मौके मिले, निचला स्तर बेस जोन 19477 था। FIIs की तरफ से भारी बिकवाली जारी, अब नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स 86000 पर आ गया है। 19800 से हटकर 19600-19700 नीचे की तरफ कॉल राइटर्स आ रहे हैं। ऑप्शन बेस 19500 की अहमियत कम, 50DEMA पहले ही टूट चुका है। बिकवाली के लिए ऊपर रेजिस्टेंस-1 और रेजिस्टेंस-2 बेहतर जोन होगा। शॉर्ट के लिए निचले स्तरों के भरोसे ना रहें, पोजिशनल शॉर्ट में 19610 का SL रखें। 19540-477 के नीचे पोजिशनल शॉर्ट रह सकते हैं, उछाल में शॉर्ट करें। शॉर्ट सौदों के कवर के लिए PIVOT POINTS पर फोकस करें।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44575-44717 और बड़ा रेजिस्टेंस 44829-45010/45181 पर है। पहला बेस 44259-44020 का और बड़ा बेस 43857-43640 पर है। कल ट्रेड करना मुश्किल था, बेस-1 काम किया। PSU बैंक इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। अभी भी ऑप्शन राइटर्स का दबदबा कायम है। 44500-44700 और 45000 पर कॉल राइटर्स जमें है। 44000-44200 और 44297/44257(100DEMA) पर पुट राइटर्स जमें है। गैपअप के बाद ऑप्शन बेस पर शॉर्ट करना मुश्किल होगा। PSU बैंकों की तेजी को ध्यान में रखकर शॉर्ट सौदें लें। उछाल में शॉर्ट करें, रेजिस्टेंस-1 और रेजिस्टेंस-2 शॉर्ट करने का अच्छा जोन है। 44020 के नीचे रुका तो नीचे की तरफ 43857-43640 का रास्ता खुलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।