Credit Cards

US समेत पूरी दुनिया में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बाजारों में दहशत, एशियाई बाजारों में 1% तक की कमजोरी, गिफ्ट निफ्टी में भी दबाव

GIFT NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 30,620.44 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.42 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.14 फीसदी गिरकर 16,267.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 17,217.69 के स्तर पर नजर आ रहा है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
अक्टूबर में इकोनॉमिक ऑप्टिमिज्म इंडेक्स (EOI) गिरकर 36.3 पर पहुंची। जबकि सितंबर में EOI 43.2 के स्तर पर थी।

US समेत पूरी दुनिया में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बाजारों में दहशत बनी हुई है। एशियाई बाजारों में 1 परसेंट तक की कमजोरी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी सवा सौ प्वाइंट नीचे फिसला है। वहीं DOW फ्यूचर्स में भी दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी डेढ़ परसेंट तक टूटे। DOW सवा चार सौ प्वाइंट गिरा।अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। बॉन्ड यील्ड में तेजी ने बाजार पर दबाव बनाया है। S&P 500 इंडेक्स 200 DMA तक फिसला। 16 सालों की ऊंचाई पर US की 10 सालों की यील्ड कायम है। जापान की बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड 10 सालों की ऊंचाई पर पहुंची।

US में बढ़ी नौकरियां

अगस्त 2023 में 6.90 लाख नौकरियां बढ़ीं है। अगस्त में 96.10 लाख लोगों को नौकरी मिली। बाजार को 88 लाख नौकरियों की उम्मीद थी।


दरों पर कैथरीन एल मान

बैंक ऑफ इंग्लैंड दरें ऊंची रख सकता है। लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी की संभावना है। BoE में पॉलिसी मेकर कैथरीन एल मान का कहना है कि महंगाई के खिलाफ दरें बढ़ाना जरूरी है।

US इकोनॉमिक ऑप्टिमिज्म इंडेक्स

अक्टूबर में इकोनॉमिक ऑप्टिमिज्म इंडेक्स (EOI) गिरकर 36.3 पर पहुंची। जबकि सितंबर में EOI 43.2 के स्तर पर थी। बाजार को 41.6 के स्तर की उम्मीद थी।

रिकवरी मोड में क्रूड

ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के पार निकला है। जबकि WTI का भाव 89 डॉलर के पार निकला है। कल ब्रेंट $90 के नीचे फिसला था।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 30,620.44 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.42 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.14 फीसदी गिरकर 16,267.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 17,217.69 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.21 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।