Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुए
निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। जबकि मेटल, रियल्टी, एनर्जी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली।
Axis Bank, SBI, IndusInd Bank, NTPC और UltraTech Cement निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहे। वहीं Adani Enterprises, Nestle India, HUL, Eicher Motors और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल, रियल्टी इंडेक्स 1-3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 286.06 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 65,226.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 92.65 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 19436 के स्तर पर बंद हुआ।