Today Nifty -Bank Nifty Position: आज के लिए यह लेवल हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19921-19958-91और बड़ा रेजिस्टेंस 20019-20063/20119 पर है। पहला बेस 19829-19790 का और बड़ा बेस 19741(10DEMA)-19696 पर है। मार्केट Breath मजबूत रहा जबकि FIIs की अच्छी भागीदारी रही। वहीं कल मोमेंटम रहा। स्टॉक फ्यूचर्स में अच्छी शॉर्ट कवरिंग, 19800 अब नया बेस बन रहा है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44020-44110 और बड़ा रेजिस्टेंस 44204-44369/44478 पर है।

Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती हैं। बता दें कि दिनभर की उठापटक के बाद बाजार 28 नवंबर को हरे निशान में बंद हुआ । निफ्टी 19,900 के पार बंद हुआ । 20 सितंबर के बाद निफ्टी 19,900 के पार बंद होने में कामयाब रहा । कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 204.16 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,174.20 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 95.00 अंक या 0.48 फीसदी चढ़कर 19,889.70 पर बंद हुआ । आज लगभग 1872 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1750 शेयर गिरे । जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19921-19958-91और बड़ा रेजिस्टेंस 20019-20063/20119 पर है। पहला बेस 19829-19790 का और बड़ा बेस 19741(10DEMA)-19696 पर है। मार्केट Breath मजबूत रहा जबकि FIIs की अच्छी भागीदारी रही। वहीं कल मोमेंटम रहा। स्टॉक फ्यूचर्स में अच्छी शॉर्ट कवरिंग, 19800 अब नया बेस बन रहा है। 1.02 करोड़ OI के साथ 20000 पर कॉल राइटर्स जमें। 20000 तक कोई बाधा नहीं, लॉन्ग बने रहें, 19829-19790 की ओर गिरावट में खरीदें। स्पॉट में अगर 19921 के ऊपर टिका तो स्विंग में 19958-19991 मुमकिन है। डे ट्रेडर्स 19991-20019 के बीच मुनाफा बांधने की कोशिश करें।


बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44020-44110 और बड़ा रेजिस्टेंस 44204-44369/44478 पर है। पहला बेस 43744-43690 का और बड़ा बेस 43548-43423 पर है। कल 43845 पार करने के बाद 43954(100DEMA) की तरफ स्विंग मिला। ऊपर 44000 पार करना अभी भी मुश्किल हो रहा है। 44000-44200 पर कॉल राइटर्स हावी, फिर 44500 पर कॉल राइटर्स हैं। 43500-43800 के जोन में पुट राइटर्स जमें। लॉन्ग बने रहें, बेस-1 की तरफ किसी भी गिरावट में खरीदें, ऊपर 43954-44020 अहम है। 44020 के ऊपर टिकने पर ही अगली शॉर्ट कवरिंग स्विंग संभव है। 44020 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग स्विंग में 44204-44369-44478 मुमकिन है।

Stock Market LIVE Updates: GIFT NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।