Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती हैं।बाजार में 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 21,300 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 241.86 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 71,106.96 पर और निफ्टी 94.40 अंक या 0.44 फीसदी के तेजी लेकर 21,349.40 पर बंद हुआ। लगभग 2144 शेयर तेजी के साथ बंद हुए । 1074 शेयर गिरे और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
