Stock Market: निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज ये लेवल्स है अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस45651-45760 और बड़ा रेजिस्टेंस 45866-45910/46010 पर है। पहला बेस 45322-45210 का और बड़ा बेस 45069-44870 पर है। कल निफ्टी बैंक में दो अच्छे ट्रेड मिले। पहला 20DEMA पर गिरावट में खरीदारी का मौका मिला। दूसरा निफ्टी बैंक में 45210 के ऊपर नई तेजी आई है। HDFC बैंक के नतीजों के बाद निफ्टी बैंक की चाल बदली है। 45000 पर भारी पुट राइटिंग, 46000 पर अब कॉल राइटर्स दिखा है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19745-19778/19803 और बड़ा रेजिस्टेंस 19837-19871/19891 पर है।

आज भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। 17 जुलाई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आज 19700 के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 529.03 अंक या 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 66,589.93 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 147.00 अंक या 0.75 फीसदी बढ़ कर 19711.50 पर बंद हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19745-19778/19803 और बड़ा रेजिस्टेंस 19837-19871/19891 पर है। पहला बेस 19646-19589 का और बड़ा बेस 19566-19510 पर है। संस्थागत आंकड़े सुस्त रहे। रिलायंस और HDFC बैंक में तेजी रही। 19800 पर थोड़े कॉल राइटर देखने को मिला। वहीं 19900 और 20000 पर कॉल राइटर्स जमें। 19500 पर भारी पुट राइटिंग दिखी। जबकि 19600 पुट में 1.35 करोड़ शेयरों का OOI दिखा। लॉन्ग बनाए रखें, स्विंग में 19800 संभव है। इंट्राडे ट्रेडर्स पहले बेस तक की गिरावट में खरीदें। ऊपर की तरफ 19745 एक टेक्निकल बाधा जोन है। 19745 पार हुआ तो 19778-803 संभव है। इंट्राडे ट्रेडर्स 19803 पर थोड़ा मुनाफा बुक करें। पोजिशनल ट्रेडर्स लॉन्ग सौदों में बने रहें। जब तक दूसरा बेस ना टूटे, शॉर्ट के बारे में ना सोचें।


Stock Market LIVE Updates: GIFT NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस45651-45760 और बड़ा रेजिस्टेंस 45866-45910/46010 पर है। पहला बेस 45322-45210 का और बड़ा बेस 45069-44870 पर है। कल निफ्टी बैंक में दो अच्छे ट्रेड मिले। पहला 20DEMA पर गिरावट में खरीदारी का मौका मिला। दूसरा निफ्टी बैंक में 45210 के ऊपर नई तेजी आई है। HDFC बैंक के नतीजों के बाद निफ्टी बैंक की चाल बदली है। 45000 पर भारी पुट राइटिंग, 46000 पर अब कॉल राइटर्स दिखा है। SBI की चाल अहम, कल SBI में सबसे ज्यादा लॉन्ग बनें। पहले बेस तक हर गिरावट में खरीदने का मौका मिला। ऊपर की तरफ 45651 का जोन अहम है। 45651 पार हुआ तो स्विंग में 45760-45866 भी मुमकिन है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।