Dealing Rooms में आज के 2 लार्ज और 1 मिडकैप Trading Ideas

डीलर्स ने इस दिग्गज ऑटो स्टॉक में आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Jul 07, 2021 पर 9:04 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check With मोटा भाई पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोटा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    Taking Stock: Sensex-Nifty की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग, अब आगे कैसा रहेगी बाजार की चाल

    जानते हैं आज का Dealing Room Check-

    Tata Motors

    यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि Dealers ने इस स्टॉक में BTST trade यानी आज खरीदें और कल बेचने की सलाह दी है। आज मैनेजमेंट द्वारा शाम 5.30 बजे analyst meet की जायेगी। Dealers को उम्मीद है कि इसमें 325-330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसमें आज 16 प्रतिशत का Open interest नजर आया है और इसमें करीब 1.6 करोड़ शेयर्स long side में  जुड़ते हुए दिखाई दिये।


    Hindalco

    दूसरी पिक्स के रूप में डीलर्स ने इस स्टॉक में positional buy की सलाह दी है। Dealers को उम्मीद है कि इसमें  15-20 रुपये का positional upside देखने को मिल सकता है। इसमें आज 4 प्रतिशत का Open interest नजर आया है और इसमें  फ्रेश long बनते हुए दिखाई दिये।

    पीएम इमरान खान- टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए निजी समारोह में नहीं करेंगे सुरक्षा का इस्तेमाल

    EMAMI

    मिडकैप स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई। उनका कहना है कि कंपनी के Kesh King brand में growth momentum जारी है। इसके अलावा New launches में भी अच्छा कारोबार हो रहा है। Philip Capital ने इस पर 650 रुपये का target दिया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।