Today's top Brokerages Calls: कोल इंडिया, मैरिको, पेटीएम, बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

COAL INDIA पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 280 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वेतन प्रोविजनिंग करने के कारण नतीजे कमजोर रहे। ग्लोबर प्राइस में गिरावट से ई-नीलामी के रियलाइजेशन और कम होने की आशंका है। बिजली क्षेत्र के लिए एफएसए की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर नजरें रखनी चाहिए

अपडेटेड May 08, 2023 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
FEDERAL BANK पर मॉर्गन स्टैनली ने रेटिंग को डाउनग्रेड करके इक्ववेट रेटिंग दी। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये से कम करके 145 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चौथी तिमाही में कोल इंडिया (COAL INDIA) मिले-जुले नतीजे ने पेश किये। कंपनी का रेवन्यू 16% से ज्यादा बढ़ा लेकिन मुनाफे में करीब 18% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है। वहीं मैरिको (MARICO) के नतीजे अनुमान के करीब रहे। मैरिको का मुनाफा करीब 18% बढ़ा। अन्य आय भी 24 करोड़ रुपये से बढ़कर 68 करोड़ रुपये रही। जबकि पेटीएम (PAYTM) की बात करें तो Q4 में घाटा 763 करोड़ रुपये से घटकर 168 करोड़ रुपये रहा। ये तीनों स्टॉक्स आज ब्रोकरेजेज के रडार पर हैं। इसके अलावा आज ब्रोकरेजेज ने बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक पर भी अपना नजरिया पेश किया है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेज की क्या है रेटिंग-

    BROKERAGES ON COAL INDIA

    CLSA ON COAL INDIA

    सीएलएसए ने कोल इंडिया पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 280 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वेतन प्रोविजन की वजह से नतीजे कमजोर रहे। ऐसा लगता है कि वैश्विक कीमतों में गिरावट से ई-नीलामी के रियलाइजेशनऔर कम होने की आशंका है। विशेष रूप से बिजली क्षेत्र के लिए एफएसए की कीमतों में वृद्धि पर नजरें रखनी होगी।


    JPMorgan On Coal India

    जेपी मॉर्गन ने कोल इंडिया पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 290 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मुख्य रूप से वेतन समझौते पर हाई प्रोविजनिंग के कारण नतीजे अनुमान से कम रहे। Co ने 4 रुपये/शेयर के फाइनल डिविडेंट की घोषणा की है

    JPMORGAN ON MARICO

    जेपी मॉर्गन ने मैरिको पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 585 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही अच्छी रही। कंपनी की आय और मार्जिन आउटलुक में सुधार हुआ है। मौजूदा स्तरों पर वैल्यूएशन सपोर्टिव है। पोर्टफोलियो में विविधता लाने की प्रक्रिया काफी हद तक पटरी पर है।

    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    JP MORGAN ON PAYTM

    जेपी मॉर्गन ने पेटीएम पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 950 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY25 में कंपनी के FCF और PAT ब्रेकइवन पर बने रहने की उम्मीद है। जबकि ये कंपनी रेवन्यू मल्टीपल्स की बजाय मुनाफे पर ट्रेड करने वाला पहला भारतीय B2C इंटरनेट स्टॉक बन सकता है।

    MS ON BANK OF INDIA

    मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ इंडिया पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रिटायरमेंट संबंधी प्रोविजन अधिक होने के कारण कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा।

    MS ON FEDERAL BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ इंडिया पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके इक्ववेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये/शेयर से घटाकर 145 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में मार्जिन में कमी नजर आई। मार्जिन सुधार नहीं होने से इसकी री-रेटिंग में विलंब होने की संभावना है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।