Get App

ये हैं विदेशी निवेशकों के 10 पसंदीदा शेयर, लगातार 4 तिमाहियों से बढ़ा रहे हिस्सेदारी

FIIs Stocks: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की जून के अंत तक भारतीय शेयर बाजार में करीब 16 फीसदी हिस्सेदारी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीती पांच तिमाहियों में ऐसी 10 कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में हर तिमाही फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) की हिस्सेदारी बढ़ी है। ये सभी शेयर कौन से है और क्या विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी इन शेयरों के भाव में तेजी आई है? आइए जानते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 7:00 AM
ये हैं विदेशी निवेशकों के 10 पसंदीदा शेयर, लगातार 4 तिमाहियों से बढ़ा रहे हिस्सेदारी
FIIs Stocks: पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 24 फीसदी हो गई है

FIIs Stocks: शेयर बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs)। जून के अंत तक भारतीय शेयर बाजार के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में उनकी हिस्सेदारी करीब 16 फीसदी थी। लेकिन पिछले एक साल से ये विदेशी निवेशक कुछ रुठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने शेयर बेचने की रफ्तार कम की है, लेकिन अभी भी वे पूरी तरीके से बाजार में लौटते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस सबसे बावजूद कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनमें वो चुपचाप पिछले एक साल से लगातार खरीदारी कर रहे हैं। एक स्टडी के मुताबिक, बीती पांच तिमाहियों में ऐसी 10 कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में हर तिमाही फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) की हिस्सेदारी बढ़ी है। ये सभी शेयर कौन से है और क्या विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी इन शेयरों के भाव में तेजी आई है? आइए जानते हैं।

1. पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries)

पिछले एक साल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अपनी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई है, उनमें सबसे ऊपर नाम पेज इंडस्ट्रीज का है। जून तिमाही तक के आंकडों के मुताबिक, इस कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 24 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले साल जून तिमाही में 20.6 फीसदी था। अगर चारों तिमाही के आधार पर बताएं, तो विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी जून 2024 तिमाही में 20.6, सितंबर तिमाही के अंत में 20.8 फीसदी, दिसंबर तिमाही के अंत में 22.7 फीसदी, मार्च तिमाही में 23.6 फीसदी और अब इस साल जून तिमाही में बढ़कर 24 फीसदी हो गई है। लेकिन इसके बावजूद इस शेयर का पिछले एक साल का रिटर्न -2.37% है।

2. मिंडा कॉरपोरेशन (Mind Corp)

इस शेयर में पिछले एक साल में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी करीब 2.8 फीसदी बढ़ी है। जून 2024 के अंत में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी इसमें 6 फीसदी थी, जो जून 2025 के अंत में बढ़कर 8.82 फीसदी हो गई है। इस शेयर का पिछले एक साल का रिटर्न 10.40% रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें