Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 41% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह
Stocks to Buy: शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव हैं। ICICI Bank, Titagarh Rail, Honasa Consumer समेत 10 कंपनियों पर खरीदारी की सलाह दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें 41% तक की तेजी देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।
ICICI Securities ने Honasa Consumer पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया है।
Stocks to Buy: शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बावजूद कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। Nomura, Jefferies और Motilal Oswal जैसे ब्रोकरेज फर्मों ने अलग-अलग सेक्टर की 10 कंपनियों पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें से 41% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
CG Power and Industrial Solutions
Nomura ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,050 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 19.4% तक की बढ़त की गुंजाइश है। भारत में तेजी से बन रहे डेटा सेंटरों से इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ने का फायदा कंपनी को मिल सकता है।
Patanjali Foods
Jefferies ने Patanjali Foods पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 560 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में करीब 23% तक तेजी आ सकती है। मार्च तिमाही में दबाव के बावजूद आगे कारोबार की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।
Poonawalla Fincorp
Jefferies ने Poonawalla Fincorp पर कवरेज शुरू करते हुए 'Buy' रेटिंग और 490 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तरों से करीब 23% रिटर्न का संकेत देता है। नई मैनेजमेंट टीम और कारोबार विस्तार कंपनी की ग्रोथ को गति दे सकते हैं।
Titan
Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की Titan पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,250 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 23.8% तक बढ़त की उम्मीद है। ज्वेलरी कारोबार के विस्तार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ने से कंपनी को फायदा मिल सकता है।
Emmvee Photovoltaic Power
JM Financial ने Emmvee Photovoltaic Power पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 377 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार शेयर में करीब 24% तक उछाल देखने को मिल सकता है। सोलर सेल कारोबार में कंपनी की मजबूत पकड़ इसके पक्ष में काम कर सकती है।
Hitachi Energy India
Citi ने Hitachi Energy India पर कवरेज शुरू करते हुए 'Buy' रेटिंग और 46,700 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 29% तक तेजी की उम्मीद है। आने वाली HVDC परियोजनाएं कंपनी के लिए बड़े अवसर पैदा कर सकती हैं।
Shriram Finance
Motilal Oswal ने Shriram Finance पर 'Buy' रेटिंग दोहराते हुए 1,175 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में करीब 29% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। मजबूत पूंजी आधार और MUFG के साथ साझेदारी इसके प्रमुख पॉजिटिव फैक्टर हैं।
Honasa Consumer
ICICI Securities ने Honasa Consumer पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया है। मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें करीब 32% तक बढ़त की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि Mamaearth की ग्रोथ अब ज्यादा टिकाऊ होती दिख रही है।
Titagarh Rail Systems
Nuvama ने Titagarh Rail Systems पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,089 रुपये कर दिया है। इससे शेयर में करीब 36% तक उछाल की संभावना जताई गई है। बड़े रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं।
ICICI Bank
Motilal Oswal ने ICICI Bank पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,750 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 41% तक तेजी की उम्मीद है। उसका मानना है कि बैंक मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन के दम पर अगले ग्रोथ चरण में प्रवेश कर रहा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।