Top 10 trading ideas: एक्सपर्ट्स के 10 पसंदीदा स्टॉक्स जो अगले 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि बाजार का स्ट्रक्चर अच्छा बना हुआ है। जहां तक अहम स्तरों का सवाल है तो 18100-18250 के बुलिश गैप पर निफ्टी के लिए इस हफ्ते सपोर्ट बने रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
समीत चव्हाण का ये भी कहना है कि बाजार को किसी ट्रिगर का इंतजार है। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक ये एक दायरे मे ही घूमता रहेगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 10 trading ideas:लगातार 4 हफ्तों की तेजी के बाद 18 नवंबर को खत्म हुए पिछले हफ्ते में बाजार सीमित दायरे में घूमता दिखा। घरेलू बाजार में किसी ताजे ट्रिगर के अभाव कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में सुस्ती रही। पिछले हफ्ते निफ्टी को 18200 के पास अच्छा सपोर्ट दिखा और ये 18300 को बचाए रखने में कामयाब रहा। हालांकि पिछले हफ्ते निफ्टी 18450 के हाई के बहुत करीब भी जाता दिखा। अब बाजार जानकारों को लगता है कि 18300 के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ आने वाला मूव आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय कर सकता है। ध्यान रखने के बात है कि वर्तमान हफ्ते में ही वीकली एक्सपायरी है और इसी हफ्ते FOMC मिनट्स भी आने वाले हैं। ऐसे में बाजार में किसी भी दिशा में आने वाले किसी बड़े मूव के पहले भारी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

    सॉवरेन फंडों के लिए अमेरिका के बाद इंडिया दूसरा सबसे पसंदीदा बाजार

    Angel One के समीत चव्हाण की बाजार पर राय


    Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि बाजार का स्ट्रक्चर अच्छा बना हुआ है। जहां तक अहम स्तरों का सवाल है तो 18100-18250 के बुलिश गैप पर निफ्टी के लिए इस हफ्ते सपोर्ट बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान आने वाली कोई भी गिरावट बुल्स के लिए खरीदारी का शानदार मौका होगी। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18450-18500 पर पहली बाधा दिख रही है। अगर निफ्टी इस बाधा को तोड़कर मजबूती दिखाता है तो फिर ये तेजी बाजार में एक और रैली की शुरुआत कर सकती है।

    समीत चव्हाण का ये भी कहना है कि बाजार को किसी ट्रिगर का इंतजार है। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक ये एक दायरे मे ही घूमता रहेगा। उन्होंने कहा, "हम बाजार अपट्रेंड की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में ट्रेडरों के लिए सलाह होगी कि वे इंडेक्स में लॉन्ग पोजीशन जोड़ने के लिए गिरावट का इस्तेमाल करें "। समीत चव्हाण का ये भी मानना है कि इस हफ्ते हमें तमाम मिडकैप शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिल सकता है जो मोमेंटम ट्रेडरों के लिए अच्छे मौके देगा।

    एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 10 स्टॉक्स जो अगले तीन-चार हफ्तों में दे सकते हैं जोरदार रिटर्न

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद

    Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2,597.65 | रिलायंस में 2565 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2680 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 3 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Sterlite Technologies: Buy | LTP: Rs 177.7 | स्टर्लाइट टेक में 169 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12.5 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Mahindra Holidays and Resorts India: Buy | LTP: Rs 273 | महिंद्रा हॉलीडेज में 260 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 443 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

    Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 2,024 | इस स्टॉक में 1970 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2085 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 3 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Lumax Industries: Buy | LTP: Rs 1,785 | इस स्टॉक में 1670 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1980 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Anand Rathi के जिगर एस पटेल की पसंद

    Glenmark Pharma: Buy | LTP: Rs 410 | इस स्टॉक में 380 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 450 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Balrampur Chini Mills: Buy | LTP: Rs 351 | इस स्टॉक में 320 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 410 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    Pfizer: Buy | LTP: Rs 4,485 | इस स्टॉक में 4250 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4900 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    HDFC Securities के विनय राजानी की पसंद

    MAS Financial Services: Buy | LTP: Rs 826.75 | इस स्टॉक में 770 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 910-950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    NLC India: Buy | LTP: Rs 78 | इस स्टॉक में 72 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 86-91 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

    GMM Pfaudler: Buy | LTP: Rs 1,931 | इस स्टॉक में 1740 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2060-2170 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मुमकिन है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।