Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- GODREJ PROPERTIES पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने बंगलुरु में 7 और पुणे में 11 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर कंपनी ग्रुप हाउसिंग, हाई स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट बनाएगी। कंपनी को पुणे के प्रोजेक्ट से 1800 करोड़ आय की उम्मीद है। जबकि बंगलुरु प्रोजेक्ट से 1200 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MACROTECH DEVELOPERS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि जून में मुंबई में घरों का रजिस्ट्रेशन 12% बढ़ा। रजिस्ट्रेशन 12% बढ़कर 11,575 यूनिट रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- आज जून ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे। सभी सेगमेंट में सुस्त वॉल्यूम ग्रोथ के आसार नजर आ रहे हैं। मारुति की बिक्री करीब एक परसेंट बढ़ने का अनुमान है। जबकि टाटा मोटर्स की बिक्री 2 परसेंट घट सकती है। ट्रैक्टर सेगमेंट में कुछ रिकवरी के संकेत मिले हैं। इससे ऑटो कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GODREJ PROPERTIES और MACROTECH DEVELOPERS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) ZYDUS LIFESCIENCES (Green)

    कंपनी ने डॉ रेड्डीज के साथ को-मार्केटिंग के लिए लाइसेंस करार किया है। Pertuzumab biosimilar दवा की को-मार्केटिंग के लिए करार किया है


    2) ICICI PRUDENTIAL LIFE INSURANCE (Red)

    महाराष्ट्र के CGST और सेंट्रल एक्साइज से टैक्स नोटिस मिला है। FY18-23 के लिए 364.72 करोड़ रुपये को टैक्स नोटिस मिला है

    3) STANLEY LIFESTYLES (Green)

    ओमान इंडिया ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट फंड I,II ने शेयर बेचे हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर PTE ने 3.50 लाख शेयर खरीदे हैं। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 11.35 लाख शेयर खरीदे हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड 32.25 लाख शेयर खरीदे। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 5 लाख शेयर खरीदे। फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ने 11 लाख शेयर खरीदे हैं।

    4) UGRO CAPITAL (Green)

    सोसाइटी जनरल ने 5 लाख शेयर 290.71 के भाव पर खरीदे हैं

    5) BOROSIL (Green)

    प्रदीप कुमार खेरुका ने 7.64 लाख शेयर बेचे हैं। रेखा खेरुका ने 7.49 लाख, किरण खेरुका ने 16.33 लाख शेयर बेचे हैं। कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजरी ने 13.85 लाख शेयर खरीदे हैं। कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने 6.60 लाख शेयर खरीदे हैं

    6) SAMHI HOTELS (Green)

    GTI कैपिटल अल्फा ने 1.03 करोड़ शेयर बेचे। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 30.93 लाख शेयर खरीदे। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 11.35 लाख शेयर खरीदे। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड 21.38 लाख शेयर खरीदे

    7) WARDWIZARD INNOVATIONS & MOBILITY (Red)

    वार्डविजार्ड सॉल्यूशंस इंडिया ने 25 लाख शेयर बेचे

    8) HFCL (Red)

    नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस ने 2 करोड़ शेयर 107.6 रुपये के भाव पर बेचे

    9) SH KELKAR & CO (Red)

    प्रोमोटर केदार रमेश वझे ने 8.76 लाख शेयर बेचे

    10) SULA VINEYARDS (Red)

    प्रोमोटर राजीव सामंत 27,600 शेयर खुले बाजार में बेचे

    निफ्टी में 24119 का लेवल पार हुआ तो 24179-24209 तक का स्विंग संभव - वीरेंद्र कुमार

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- GODREJ PROPERTIES (Green)

    गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) कंपनी ने बंगलुरु में 7 और पुणे में 11 एकड़ जमीन खरीदी है। यहां पर कंपनी ग्रुप हाउसिंग, हाई स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट बनाएगी। कंपनी को बंगलुरु प्रोजेक्ट से 1200 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है। जबकि पुणे के प्रोजेक्ट से 1800 करोड़ आय की उम्मीद है।

    2-SIGNATURE GLOBAL (Green)

    गुरुग्राम सेक्टर 71 के टाइटेनियम SPR को मिला अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को अब तक टाइटेनियम SPR से 2700 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है

    3-MACROTECH DEVELOPERS (Green)

    जून में मुंबई में घरों का रजिस्ट्रेशन 12% बढ़ा। रजिस्ट्रेशन 12% बढ़कर 11,575 यूनिट रहा

    4- RACE ECO CHAIN (Green)

    कंपनी में गणेश इको स्फीयर हिस्सेदारी खरीदेगी

    5- GANESHA ECO (Green)

    कंपनी रेस इको चेन में हिस्सेदारी खरीदेगी लिहाजा शेयर में तेजी संभव है

    6- ROTO PUMPS (Green)

    आर्टिफिशियल लिफ्ट डाउन होल पंप को कंपनी ने लॉन्च किया है। घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए कंपनी ने पंप को लॉन्च किया है

    7-NAVIN FLUORINE (Green)

    QIP, दूसरे तरीकों से कंपनी की 750 करोड़ जुटाने की योजना है

    8 - NEULAN LABS (Green)

    गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है लिहाजा स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है

    9- JB CHEMICALS (Green)

    कोटक ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है लिहाजा स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है

    10- AMARA RAJA BATTERIES (Red)

    मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर अंडरवेट कॉल दी है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।