
Top 20 Stocks Today: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ऑनलाइन गेमिंग बिल को मंजूरी दे दी है।GST रिफॉर्म पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज से 2 दिवसीय बैठक होगी। GoM की सिफारिश पर अगली GST काउंसिल में फैसला संभव है। सूत्रों के मुताबिक 4 की बजाए अब 5% और 18% के सिर्फ दो GST स्लैब हो सकते हैं। राज्यों के वित्त मंत्रियों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन संबोधित कर सकती है। वहीं 62,000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद को सरकार की मंजूरी मिली। Indian Air Force को 97 LCA Mark 1A फाइटर जेट मिलेंगे।वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Nazara और HAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष चतुर्वेदी की टीम
Nazara - Red
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ऑनलाइन गेमिंग बिल को मंजूरी दे दी है। ऑफर, प्रमोशन, विज्ञापन और इससे जुड़ी सुविधा देना अपराध है। नियम नहीं मानने पर 1 Cr जुर्माना या 3 साल जेल या दोनों होगा।
HAL (Green)
97 LCA Mark 1A फाइटर जेट खरीद को सरकार की मंजूरी मिली। फाइटर जेटकरीब 62,000 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे।
LloydS Metals(Green)
Tandsi-III के लिए कोकिंग कोल माइन की बोली जीती है। मध्य प्रदेश के 23 MMT रिजर्व वाले कोल माइन की बोली जीती।
EXIDE IND(Green)
प्राइस वॉल्यूम एक्शन देखने को मिल रहा है।
NALCO(Green)
स्टॉक सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ साइडवेज ट्रेड करता नजर आया।
ABSLAMC-(Green)
एएमसी शेयरों में खरीदारी दिख रही है। 1 महीने का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला।
NYKAA-(Green)
1 साल की ऊंचाई पर शेयर का भाव पहुंचा।
PBFINTECH(Green)
17 जून के बाद शेयर सर्वश्रेष्ठ दैनिक क्लोजिंग दी। शेयर का टेक्निकल स्ट्रक्चर भी काफी अच्छा है।
ETERNAL(Green)
कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ शेयर, तेजी जारी रहने की उम्मीद है।
MPHASIS(Green)
कल आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
आशीष वर्मा की पसंद
INFO EDGE <RED>
चिंतन ठक्कर ने CFO के पद से इस्तीफा दिया है।
PHOENIX MILLS (Green)
CCI से आइलैंड स्टार मॉल डेवलपर्स के अधिग्रहण की मंजूरी मिली है।
ADITYA INFOTECH(Green)
पहली तिमाही में आय `636 करोड़ से बढ़कर `740 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि मुनाफा 22.5 करोड़ से बढ़कर `33 करोड़ रुपये पर आया।
IRFC (Green)
SITCO को `200 करोड़ का लोन देने की मंजूरी दी। सूरत मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए लोन दिया.
VEDANTA (Green)
डीमर्जर पर NCLT में आज सुनवाई होगी। कल बोर्ड अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर बैठक करेगा।
GUJARAT AMBUJA EXPORTS (Green)
रीगल रिसोर्सेज की लिस्टिंग आज, शेयर में तेजी की उम्मीद है।
BEL (Green)
97 LCA Mark 1A फाइटर जेट खरीद को सरकार की मंजूरी मिली। फाइटर जेट करीब 62,000 Cr में खरीदे जाएंगे। फाइटर जेट में 65% घरेलू उपकरण होगा।
LAKSHMI MACHINE WORKS (Green)
97 LCA Mark 1A फाइटर जेट खरीद को सरकार की मंजूरी मिली। फाइटर जेट करीब 62,000 Cr में खरीदे जाएंगे। फाइटर जेट में 65% घरेलू उपकरण होगा।
INFOSYS (Green)
इंफोसिस को आज रडार पर रखें।
AXIS BANK (Green)
एक्सिस बैंक को आज रडार पर रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।