Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- Top 20 Stocks Today: अमेरिका में जैक्शन होल बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड जारी है। निफ्टी 24800 के ऊपर टिकने में कामयाब है। ऐसे में आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NYKAA और RAILTEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 10:48 AM
BHARAT FORGE, सब्सिडियरी कल्याणी पावरट्रेन में 105 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Top 20 Stocks Today: अमेरिका में जैक्शन होल बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड जारी है। निफ्टी 24800 के ऊपर टिकने में कामयाब है। इधर एक दिन में कच्चा तेल 1.50% चढ़ा है। 7 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है। वहीं PRISM JOHNSON ने सनबाथ सेनेटरी के साथ शेयरहोल्डिंग एग्रीमेंट किया। ऐसे में आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NYKAA और RAILTEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
नीरज वाजपेयी की टीम
PRISM JOHNSON (Green)
कंपनी ने सनबाथ सेनेटरी के साथ शेयरहोल्डिंग एग्रीमेंट किया है।
AKUMS DRUGS (Green)
हरिद्वार के सेक्टर 3 में अकम्स हेल्थकेयर का दूसरा प्लांट शुरू किया है। कंपनी की अकम्स हेल्थकेयर सब्सिडियरी है।
RAILTEL (Green)
कंपनी को UPPBPB (उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड) से `52.66 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
SBI LIFE (Red)
हरियाणा के डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ऑफिस से `239.27 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है।
BHARAT FORGE (Green)
सब्सिडियरी कल्याणी पावरट्रेन में 105 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
POWER GRID (Green)
कंपनी को PFCCL से 2 SPV के प्रोजेक्ट मिले है।
PICCADILY AGRO (Green)
इंद्री सिंगल माल्ट इंडियन व्हिस्की, व्हिस्की ऑफ दी ईयर बनी है। USA स्पिरिट रेटिंग अवार्ड्स 2024 में व्हिस्की को खिताब मिला।
POLY MEDICURE (Green)
कंपनी के QIP में लाइटहाउस ने 20%, SBI MF ने 13% हिस्सेदारी खरीदी।
HINDALCO (Green)
कंपनी का $10 Bn के विस्तार योजना का एलान किया है। चेयरमैन KM बिड़ला ने AGM में ऐलान किया है। एल्युमिनियम और कॉपर स्मेल्टर्स की क्षमता बढ़ाएंगे। रायगड़ में नई एल्युमिना रिफाइनरी लगाने की योजना है।
आशीष वर्मा की टीम
AMBUJA CEMENT (RED)
Holderind इन्वेस्टमेंट्स 2.84% हिस्सा बेच सकती है। ब्लॉक डील का साइज करीब `4200 करोड़ है।
NYKAA (RED)
हरिंदरपाल सिंह और एसोसिएट्स 1.4% हिस्सा बेच सकते हैं। ब्लॉक डील का साइज करीब `809 करोड़ रुपये है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 198 रुपये प्रति शेयर है।
ETHOS (RED)
महेन डिस्ट्रीब्यूशन ने BSE पर 1,31,500 शेयर बेचे जबकि महेन डिस्ट्रीब्यूशन ने NSE पर 1,31,330 शेयर बेचे।
NIIT LTD (Green)
हॉर्नबिल ऑर्किड इंडिया फंड ने 35.38 लाख शेयर बेचे। पवार फैमली ट्रस्ट ने 17.69 लाख शेयर खरीदे। थडानी फैमली ट्रस्ट ने 17.69 लाख शेयर खरीदे।
SAREGAMA (Green)
आज इस शेयर में एक्शन दिख सकता है।
JAIN IRRIGATION SYSTEMS (Green)
कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ कंपनी ने करार किया है।
BEL (Green)
आज डिफेंस शेयर फोकस में रह सकते हैं। यूक्रेन की यात्रा पर PM मोदी, आज यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलेंगे।
BHARAT DYNAMICS (Green)
आज डिफेंस शेयर फोकस में रह सकते हैं। यूक्रेन की यात्रा पर PM मोदी, आज यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलेंगे।
PVRINOX (Green)
-2 ने दुनियाभर से अब तक करीब `400 करोड़ कमाए।
CINELINE INDIA (Green)
स्त्री-2 ने दुनियाभर से अब तक करीब `400 करोड़ कमाए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)