Top 20 Stocks Today- अगले कुछ महीनों के दौरान डिमांड सुधरने की उम्मीद से क्रूड में तेजी की संभावना है। इसका भाव एक परसेंट से ज्यादा चढ़कर 73 डॉलर के पार निकल गया। मंगलवार को नेचुरल गैस में भी 7% से ज्यादा का उछाल दिखाई दिया। वहीं सोने और चांदी में भी हल्की बढ़त नजर आई। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट और सीमेंट के साथ गोल्ड लोन में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NALCO और ASTRAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।