Top 20 Stocks Today- आज VOLTAMP में बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। प्रोमोटर्स ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकते हैं। प्रोमोटर्स 12 लाख तक शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। प्रोमोटर्स 10% से ज्यादा हिस्सा बेच सकते हैं। बाजार में आज कंपनी के शेयरों के एक्शन पर निवेशकों और ट्रेडर्स की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DELTA CORP और TATA STEEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
