Top 20 Stocks Today- सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी हुई। इसमें स्पेक्ट्रम हासिल करने के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ की दरों को रिवाइज किया है। दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अपने टैरिफ में बढ़ोत्तरी की है। इससे इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AU SMALL FINANCE BANK और SRF सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
