Top 20 Stocks Today- अमेरिका की रेटिंग घटने से कमोडिटी कीमतों पर भी दबाव नजर आया। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 2% फिसलकर 83 डॉलर के पास पहुंच गया। वहीं सोने की चमक भी फीकी पड़ती नजर आई। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INTERGLOBE AVIATION और DELTA CORP सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
