Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup : फिच रेटिंग्स की तरफ से संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड करने के बाद पूरी दुनिया को बाजारों पर दबाव देखने को मिला है। भारत पर कल इसका असर देखने मिला। बीएसई सेंसेक्स 677 अंक गिरकर 65,783 पर बंद हुआ था। जबकि ब्रॉडर मार्केट भी 1:3 के नकारात्मक अनुपात के साथ मंदी के जाल में फंस गए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ छह दिन की बढ़त का क्रम तोड़ दिया
Trade setup : 03 अगस्त को NSE पर 4 स्टॉक गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी), हिंदुस्तान कॉपर, पीरामल एंटरप्राइजेज और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं
Trade setup : 7 दिनों के कंसोलीडेशन रेंज से नीचे की तरफ आए आई गिरावट ने 2 अगस्त को मार्केट सेंटीमेंट को भारी चोट पहुंचाई। लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई रिकवरी के चलते निफ्टी-50 इंडेक्स 19500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। ये 19500 -20000 को चालू कंसोलीडेशन रेंज का निचला छोर है। बाजार जानकारों का मानना है कि निफ्टी का 19500 का सपोर्ट कायम रह सकता है। लेकिन अगर यह सपोर्ट टूटता है तो अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन अगले सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकती है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 19600-19700 पर तत्काल बाधा दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 677 अंक गिरकर 65,783 पर बंद हुआ था। जबकि ब्रॉडर मार्केट भी कल मंदी के जाल में फंस गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ छह दिन की बढ़त का क्रम तोड़ दिया। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट आई।
2 अगस्त यानी कल के कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स 207 अंक या 1 फीसदी गिरकर 19527 पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। फिच रेटिंग्स की तरफ से संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड करने के बाद पूरी दुनिया को बाजारों पर दबाव देखने को मिला है। भारत पर कल इसका असर देखने मिला। बीएसई सेंसेक्स 677 अंक गिरकर 65,783 पर बंद हुआ था। जबकि ब्रॉडर मार्केट भी 1:3 के नकारात्मक अनुपात के साथ मंदी के जाल में फंस गए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ छह दिन की बढ़त का क्रम तोड़ दिया। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट आई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से देखें तो कल का पैटर्न फॉर्मेशन बाजार में मंदी की वापसी का संकेत देता है। निफ्टी वर्तमान में 19500 पर स्थित तत्काल सपोर्ट को तोड़ने का कगार पर दिख रहा है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान निगेटिव नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते निफ्टी के लिए 19200-19100 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 19600-19650 तक की किसी पुलबैक रैली की स्थिति में उछाल पर बिकवाली के मौके होंगे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19446 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19385 और 19288 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19640 फिर 19700 और 19797 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44779 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44618 और 44357 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45302 फिर 45463 और 45725 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक आधार पर 19800 की स्ट्राइक पर 1.35 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19500 की स्ट्राइक पर 80 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Infosys, Godrej Consumer Products, HCL Technologies, Apollo Hospitals Enterprises और Mahindra & Mahindra के नाम शामिल हैं।
12 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 12 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Oberoi Realty, Berger Paints, PVRInox, Abbott India और Laurus Labs के नाम शामिल हैं।
86 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 86 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Hindustan Copper, Apollo Tyres, NTPC, Oracle Financial और Metropolis Healthcare के नाम शामिल हैं।
81 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 81 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bosch, Vedanta, Ramco Cements, GNFC और Aditya Birla Capital के नाम शामिल हैं।
8 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 8 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Escorts Kubota, Navin Fluorine International, Indiabulls Housing Finance, SRF और Divis Laboratories के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
02 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2134.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 785.48 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
03 अगस्त को NSE पर 4 स्टॉक गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी), हिंदुस्तान कॉपर, पीरामल एंटरप्राइजेज और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।