Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ZOMATO के स्टॉक पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि जोमैटो फाइनेंशियल ने NBFC की अर्जी वापस ले ली है। कंपनी ने लेंडिंग और क्रेडिट कारोबार में एंट्री का इरादा टाल दिया है। कंपनी ने कहा कि NBFC के लिए अर्जी रद्द करने से कारोबार पर असर नहीं होगा

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 10:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
REC पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Bernstein की स्टॉक पर खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 653 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- HDFC BANK में आज तगड़ा एक्शन दिख सकता है। जून तिमाही में FII शेयर होल्डिंग 55 परसेंट के नीचे आने से MSCI इंडेक्स में वेटेज बढ़ने की गुंजाइश बढ़ गई है। 3 से 4 बिलियन डॉलर की खरीदारी संभव है। ADR करीब साढ़े 4 परसेंट ऊपर दिख रहा है। इससे आज बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ZOMATO और IOL CHEMICAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) HDFC BANK (Green)

    जून में FIIs की होल्डिंग 55% से नीचे आई। जून में FIIs की होल्डिंग 54.83% रही। होल्डिंग घटने से MSCI में वेटेज बढ़ने की उम्मीद है। वेटेज बढ़ने पर $3-4 अरब का इनफ्लो संभव है। HDFC बैंक में FIIs का 25% का हेडरूम नजर आया। HDFC बैंक में FIIs निवेश की सीमा 74% हुई


    2) IEX (Green)

    कुल इलेक्ट्रिक वॉल्यूम 24.7% बढ़कर 10,185 MU रहा। ग्रीन मार्केट वॉल्यूम 272 MU से बढ़कर 744 MU रहा। DAM वॉल्यूम 18.2% बढ़कर 4,849 MU रहा। RTM वॉल्यूम 20.1% बढ़कर 3,213 MU रहा

    3) CONCOR (Green)

    भारतीय रेल जून 2024 में माल लदान 10% बढ़कर 135.46 MT रहा। जून में रेलवे की माल लदान से कमाई 11% बढ़कर 14798 करोड़ हो गई

    4) KEC INTERNATIONAL (Green)

    T&D & रिन्यूएबल के लिए 1017 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

    5) RVNL (Green)

    सेंट्रल रेलवे से कंपनी को 133 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    6) MOIL (Green)

    अप्रैल-जून के बीच बिक्री 14.5% बढ़ी, उत्पादन 7.8% बढ़ा

    7) SEPC (Green)

    श्रीराम EPC (FZE) ने बहरीन की AEEIS में 75% हिस्सा खरीदा है। श्रीराम EPC (FZE) कंपनी की सब्सिडियरी है

    8) ALLCARGO GATI (Red)

    मैक्वेरी बैंक ने 10 लाख शेयर 101.90 रुपये के भाव पर बेचे

    9) ZOMATO (Green)

    जोमैटो फाइनेंशियल ने NBFC की अर्जी वापस ली। लेंडिंग और क्रेडिट कारोबार में एंट्री का इरादा टाला। NBFC के लिए अर्जी रद्द करने का कारोबार पर असर नहीं

    10) SUNDARAM CLAYTON (Green)

    आज बोर्ड सिक्योरिटी जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा

    निफ्टी गैप-अप के बाद अगर 24219 के ऊपर टिके तो इसमें 24266-24284-24343 का रास्ता खुलेगा- वीरेंद्र कुमार

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-MOSCHIP TECH (Green)

    C-DAC ने कंपनी और सोशियो नेक्स्ट के साथ करार किया। हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग प्रोसेसर AUM के विकास के लिए करार किया है

    2-D-Mart (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 11,584 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,712 करोड़ रुपये रहा। Q1 में स्टैंडअलोन आय में 18% से ज्यादा की ग्रोथ रही। Q1 में 30 जून 2024 तक कुल स्टोर की संख्या 371 हो गई

    3- FORCE MOTORS (Red)

    सालाना आधार पर जून में कुल बिक्री 2,628 यूनिट से घटकर 2,553 यूनिट रही। जून में घरेलू बिक्री 2,188 यूनिट से बढ़कर 2,465 यूनिट रही। जून में एक्सपोर्ट 440 यूनिट से घटकर 88 यूनिट रहा

    4-M&M Financial (Red)

    सालाना आधार पर जून में कलेक्शन एफिशिएंसी 96% से घटकर 95% रही। जून में डिस्बर्समेंट 3% बढ़कर 4,370 करोड़ रुपये रहा

    5-PFC (Green)

    Bernstein की स्टॉक पर खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 620 रुपये/शेयर तय किया है

    6- REC (Green)

    Bernstein की स्टॉक पर खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 653 रुपये/शेयर तय किया है

    7-YES BANK (Red)

    तिमाही आधार पर Q1 में लोन 0.9% बढ़ा। जबकि इसी तिमाही में डिपॉजिट्स 0.5% घटा। Q1 में CASA रेश्यो 30.9% से घटकर 30.7% रहा

    8) PATANJALI FOODS (GREEN)

    ANTIQUE ने शेयर पर खरीदारी की राय दी है। लिहाजा स्टॉक में तेजी रह सकती है

    9) BLUE STAR (GREEN)

    इस स्टॉक में आज अपमूव देखने को मिल सकता है

    10) VOLTAS (GREEN)

    इस स्टॉक में आज अपमूव देखने को मिल सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।