Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- DELHIVERY पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी सालाना आधार पर Q1 में घाटे से में मुनाफे आई। पहली तिमाही में कंपनी को 89.5 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 54.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। कंपनी की आय 1,927.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,172.3 करोड़ रुपये रही
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 10:27 AM
AFFLE INDIA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा 66 करोड़ रुपये से बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा
Top 20 Stocks Today-अमेरिका में मंदी की आशंका से क्रूड 8 महीने की निचले स्तर पर पहुंचा। ब्रेंट 77 डॉलर के पास पहुंचा। इसके साथ ही WTI में $74 के नीचे कारोबार होता हुआ नजर आया। इसमें सप्लाई में गिरावट की आशंका ने दबाव बनाया है। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग, सीमेंट और पेंट कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ITC और SUN PHARMA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 184 करोड़ रुपये से बढ़कर 201.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,233.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,340.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 270.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 303.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 21.9% से बढ़कर 22.7% रही
2) GSK PHARMA (Green)
सालाना आधार पर Q1 में आय 761.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 814.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 144 करोड़ रुपये से बढ़कर 230.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 18.9% से बढ़कर 28.3% रही। Q1 में मुनाफा 132.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.3 करोड़ रुपये रहा
3) HEG (Green)
कंपनी का बोर्ड 13 अगस्त को स्टॉक स्प्लिट पर विचार करेगा
4) DELHIVERY (Green)
सालाना आधार पर कंपनी Q1 में घाटे से में मुनाफे आई। कंपनी को Q1 में 89.5 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 54.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में आय 1,927.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,172.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में 15.1 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 97 करोड़ रुपये EBITDA रहा
5) INFIBEAM AVENUES (Green)
कंपनी ने Rediff.com India में 54% हिस्सा खरीदने के लिए करार किया
6) LIC HOUSING FINANCE (Red)
सालाना आधार पर Q1 में NII 2,209.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,988.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 1,323.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,300.2 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर Q1 में ग्रॉस NPA 3.31% से घटकर 3.21% रहा। Q1 में नेट NPA 1.63% से बढ़कर 1.68% रहा
7) DALMIA BHARAT SUGAR (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 61 करोड़ रुपये से घटकर 54.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 834 करोड़ रुपये से बढ़कर 960.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 118.6 करोड़ रुपये से घटकर 111.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 14.2% से घटकर 11.6% रही
8) APTECH (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 122.8 करोड़ रुपये से घटकर 104.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 8 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रहा
9) SHEELA FOAM (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 645.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 809.8 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 77.7 करोड़ रुपये से घटकर 59.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 12% से घटकर 7.4% रही। Q1 में मुनाफा 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.6 करोड़ रुपये रहा
10) GLAND PHARMA (Red)
USFDA ने हैदराबाद के पशमिलारम प्लांट को फॉर्म 483 जारी किया। USFDA को हैदराबाद के पशमिलारम प्लांट में 3 आपत्तियां मिलीं हैं
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 16,884 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,035 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 38,855 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,125 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q1 में ग्रॉस NPA 2.24% से घटकर 2.21% रहा। Q1 में नेट NPA बिना बदलाव के 0.57% रहा। Q1 में बॉन्ड के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली। सालाना आधार पर Q1 में घरेलू NIM 3.47% से घटकर 3.35% रही। Q1 में SLIPPAGE रेश्यो 0.94% से घटकर 0.84% रहा। Q1 में फ्रेश SLIPPAGE 3,867 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,903 करोड़ रुपये रहा
2- SML ISUZU (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 631.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 746 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 46.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 80.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 7.3% से बढ़कर 11% रही
3- AMARA RAJA (Green)
सालाना आधार पर Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 198 करोड़ रुपये से बढ़कर 249 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 2796 करोड़ रुपये से बढ़कर 3263 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 367 करोड़ रुपये से बढ़कर 437 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 13.4% रही
4- CDSL (Green)
Q1 में आय 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 257 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा
5- AFFLE INDIA (Green)
Q1 में आय 406 करोड़ रुपये से बढ़कर 519 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 66 करोड़ रुपये से बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा
6- SAMHI HOTELS (Green)
Q1 में कंपनी की आय 34% बढ़कर 257 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 44% बढ़कर 93.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की 327 नए कमरे खोलने और 468 कमरों के रेनोवेशन की योजना है
7- WEBSOL ENERGY (Green)
Q1 में आय 0.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 111 करोड़ रुपये रही। Q1 में 5 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ
8- SHARDA MOTOR (Green)
Q1 में आय 654 करोड़ रुपये से बढ़कर 685 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 77 करोड़ रुपये रहा
9- KALYAN JEWEL (Green)
ड्यूटी घटने से सोने के दाम गिरे जिससे मांग में तेजी आई है
10-SENCO (Green)
ड्यूटी घटने से सोने के दाम गिरे जिससे मांग में तेजी आई है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)