Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

बीएसई निफ्टी की वीकली, मंथली एक्सपायरी दिन में बदलाव हुआ। गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायरी होगी। एक्सपायरी दिन में बदलाव 4 अप्रैल से लागू होंगे। बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को होगी।

अपडेटेड Mar 05, 2025 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 22200 के पार निकला है।

10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 22200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट चढ़ा है। NSE एक्सपायरी का दिन बदलने से BSE में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर 7% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। 4 अप्रैल से गुरुवार की जगह सोमवार को सभी एक्सपायरी होगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NTPC ग्रीन और ONGC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1)BSE (RED)


निफ्टी की वीकली, मंथली एक्सपायरी दिन में बदलाव हुआ। गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायरी होगी। एक्सपायरी दिन में बदलाव 4 अप्रैल से लागू होंगे। बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को होगी। फिन निफ्टी, मिडकैप निफ्टी की सोमवार को एक्सपायरी होगी। निफ्टी नेक्स्ट 50 की भी सोमवार को एक्सपायरी होगी।

2) AMBUJA CEMENTS (GREEN)

CCI ने ओरिएंट सीमेंट की खरीद को मंजूरी दी है। ओरिएंट सीमेंट में 72.8% हिस्सा खरीद दो मंजूरी मिली है।

3) POWER GRID CORPORATION OF INDIA (GREEN)

3 इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती है। राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक में प्रोजेक्ट्स के लिए बोली जीती है। BOOT आधार में तीनों प्रोजेक्ट्स बनाए जांएंगे।

4) GE VERNOVA T&D INDIA (GREEN)

पावर ग्रिड से कंपनी को `500 Cr के तीन ऑर्डर मिले है।

5) GRASIM INDUSTRIES (GREEN)

कंपनी ने महाराष्ट्र के महाड प्लांट से उत्पादन शुरू किया है। 6 में से 5 ग्रीनफील्ड प्लांट से उत्पादन शुरू किया है। सालाना पेंट उत्पादन क्षमता 1,096 मिलियन लीटर हुई।

6) ADANI WILMAR (GREEN)

GD फूड्स को खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया। GD फूड्स में कई चरणों में 100% हिस्सा खरीदेगी । TOPS नाम से कंपनी के सॉसेज, अचार प्रोडक्ट है। FY2023-24 में कंपनी की आय `386 करोड़ रुपये रहा।

7) APOLLO HOSPITALS ENTERPRISE (GREEN)

हैदराबाद में ऑन्कोलॉजी सेंटर खोलने की योजना है। सेंटर बनाने पर अगले 3 साल में 250 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

8) COFORGE (GREEN)

1 शेयर को 5 में विभाजित करने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। US की ट्रैवल टेक फर्म सेबर से $1.56 बिलियन का करार किया है।

9) BIOCON (GREEN)

USFDA से Lenalidomide दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। Lenalidomide दवा का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में होता है।

10) OLA ELECTRIC MOBILITY (RED)

IFCI से कंपनी PLI ACC को लेकर लेटर मिला है। कंपनी PLI ACC के मापदंडों को पूरा नहीं कर सकी । PLI ACC-प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल स्कीम है। IFCI PLI ACC स्कीम के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी है।

वीरेंद्र कुमार की राय

1) CHOLA FINANCE (GREEN)

एनबीएफसी में लॉन्ग साइड मोमेंटम जारी रहा, लॉन्ग जोड़े गए।

2)INDIGO (GREEN)

3 महीनों के निचले स्तरों पर क्रूड का भाव कायम है और ब्रेंट $71 के नीचे फिसला है।

3)CESC (GREEN)

निचले स्तरें से शेयर में रिवर्सल देखने को मिला है। कल 20DEMA के ऊपर बंद हुआ शेयर, तेजी की उम्मीद है।

4) VOLTAS (GREEN)

आज 50DEMA को शेयर टेस्ट कर सकता है।

5) Laurus Labs (GREEN)

200DEMA से शेयर में पुलबैक देखने को मिला है। 545 के ऊपर टिका तो शेयर में और तेजी की उम्मीद है।

6) SBI CARDS (GREEN)शेयर में 20DEMA को दोबारा हासिल किया है। 840 के पार निकला तो शेयर में और तेजी की उम्मीद है।

7) BALKRISHAN IND (Red)

गिरते चैनल बेस ट्रेंडलाइन का उल्लंघन हुआ, शॉर्टिंग देखी गई।

8) ASIAN PAINTS (Red)

निचली बेस रेंज का फिर उल्लंघन हुआ, शॉर्ट्स जोड़े गए।

9. ASTRAL (Red)

52 हफ्तों के निचले स्तरों पर बंद हुआ शेयर, गिरावट की आशंका है।

10) HINDALCO (GREEN)

कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ शेयर, तेजी संभव है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।