Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- RADICO KHAITAN पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की Q1 में सालाना आधार पर आय 953.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,136.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 77.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 119.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.1 करोड़ रुपये रहा
Top 20 Stocks Today- कच्चा तेल रिकवरी मोड में नजर आ रहा है। क्रूड एक दिन में करीब 3% चढ़ा। वहीं ब्रेंट का भाव $78 के पार निकला। WTI में भी $75 के ऊपर कारोबार नजर आया। US में इन्वेंटरी अनुमान से ज्यादा गिरी। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग, सीमेंट और पेंट कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA CHEMICALS और RADICO KHAITAN सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1) BSE LIMITED (Green)
Q1 में कंपनी की आय 149% बढ़कर 674 करोड़ रुपये रही। Q1 में ऑपरेटिंग EBITDA 306% बढ़कर 284 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 33% से बढ़कर 47% रही
सालाना आधार पर Q1 में आय 953.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,136.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 119.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 12.5% से बढ़कर 13.1% रही। Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 77.4 करोड़ रुपये रहा
3) GUJARAT PIPAVAV (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 109.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 214.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 246 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 105.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 49.2% से बढ़कर 60.8% रही
4) CHEMPLAST SANMAR (Green)
सालाना आधार पर Q1 में आय 996.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1145 करोड़ रुपये रही। Q1 में 34.5 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 124.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 10.8% रही। Q1 में 64 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 23.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ
5) HAMPTON SKY REALTY (Green)
सरकार प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट वापस लाई। सरकार के मुताबिक प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट के लिए लोगों को दो ऑप्शन मिलेंगे। प्रॉपर्टी 23 जुलाई 2024 से पहले खरीदी हो तो दो ऑप्शन मिलेंगे
6) PENINSULA LAND (Green)
सरकार प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट वापस लाई। सरकार के मुताबिक प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट के लिए लोगों को दो ऑप्शन मिलेंगे। प्रॉपर्टी 23 जुलाई 2024 से पहले खरीदी हो तो दो ऑप्शन मिलेंगे
7) GODFREY PHILLIPS (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 1,034.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,158.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 239.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 248.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 23.2% से घटकर 21.4% रही। Q1 में मुनाफा 293.5 करोड़ रुपये से घटकर 223.4 करोड़ रुपये रहा
8) APOLLO TYRES (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 397 करोड़ रुपये से घटकर 302 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 6,244.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,334.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 1,051.4 करोड़ रुपये से घटकर 909.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 16.8% से घटकर 14.4% रही
9) GMM PFAUDLER (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 50 करोड़ रुपये से घटकर 23.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 912.3 करोड़ रुपये से घटकर 785.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 130.2 करोड़ रुपये से घटकर 88.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 14.3% से घटकर 11.3% रही
10) TVS SRICHAKRA (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 21 करोड़ रुपये से घटकर 6.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 702.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 791 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 60.7 करोड़ रुपये से घटकर 54.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 8.6% से घटकर 6.9% रही
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 318.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 450.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3,448.9 करोड़ रुपये से घटकर 3,331.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 642.8 करोड़ रुपये से बढकर 724.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने Q1 में 5 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है
2- PROTEAN (Red)
सूत्रों के मुताबिक कंपनी में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 3.09% हिस्सा बेच सकता है। डील के लिए प्राइस रेंज 1750-1775 रुपये/शेयर संभव हैं
3- HINDALCO (Green)
Q1 में नोवेलिस की नेट इनकम 3% घटकर $15.1 करोड़ रही। स्पेशल आइटम को जोड़कर नेट इनकम $20.4 करोड़ रही। एडजस्टेड EBITDA 19% बढ़कर $50 करोड़ रहा। रोल्ड प्रोडक्ट शिपमेंट 8% बढ़कर 951 किलोटन रहा। एडजस्टेड EBITDA/टन 10% बढ़कर $52.5 करोड़ रहा। नोवेलिस हिंडाल्को की US सब्सिडियरी है
4-SIGNATURE GLOBAL (Green)
Q1 में प्री-सेल्स 255% बढ़कर 3120 करोड़ रुपये रही। FY25 के प्री-सेल्स गाइडेंस का 30% Q1 में हासिल हुआ। Q1 में कंपनी ने 2 प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च किए
5- LEMON TREE (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 28 करोड़ रुपये से घटकर 20 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 224.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 268 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 106.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 47.5% से घटकर 42.9% रही
6- BALAJI AMINES (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 337.2 करोड़ रुपये से घटकर 332.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 51.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 15.3% से बढ़कर 17.7% रही
7- PHOENIX MILLS (Green)
कंपनी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में जमीन खरीदी। इस जमीन पर कंपनी प्रीमियम रिटेल घर बनायेगी
8- GOKALDAS EXPORT (Red)
कंपनी के रिजल्ट्स कमजोर रहे लिहाजा स्टॉक में कमजोरी दिख सकती है
9-TATA CHEMICALS (Red)
एचएसबीसी ने इस पर रिड्यूस कॉल दी है। इसमें आज कमजोरी नजर आ सकती है
10- HINDUSTAN COPPER (Red)
कॉपर के भाव 5 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गये हैं। इसमें आज कमजोरी नजर आ सकती है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)