Top 20 stock Today:तेजी या मंदी, बाजार की कैसी भी हो चाल, इन 20 शेयरों से होंगे आज मालामाल
Top 20 stock Today: निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ऐसे 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं
Share Market Top 20 stock Today:नाइजीरिया की नेशनल शुगर डेवलपमेंट काउंसिल के साथ करार किया। नाइजीरिया में शुगर इंडस्ट्री के विकास के लिए करार किया।
Share Market Top 20 stock Today: ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बाद, शुक्रवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के हल्की शुरुआत की उम्मीद है, और इस उम्मीद के बीच कि US-ईरान युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड्स भी बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के लिए धीमी शुरुआत का संकेत देते हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,181 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से लगभग 15 पॉइंट्स का डिस्काउंट है।
ऐसे में आज बाजार में कई खबर स्टॉक पर रिएक्शन दिखाएगी, लेकिन शेयर बाजार में तमाम कंपनियों में किन शेयरों में दांव लगाकर आपको इंट्राडे में अच्छी कमा हो सकती है यह हम आपको बताएंगे। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ऐसे 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की पसंद
WIPRO <RED>
विप्रो ने चौथी तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए। CONSTANT CURRENCY आय में महज 0.2% तो डॉलर रेवेन्यू में 0.6% की ग्रोथ रही। अगली तिमाही के लिए माइनस 2% से 0% ग्रोथ का गाइडेंस रखा। वही 19% प्रीमियम पर 250 रुपये के भाव पर 15 हजार करोड़ के बायबैक का भी एलान किया। वहीं कमजोर नतीजों और गाइडेंस से कल विप्रो का ADR करीब पांच परसेंट फिसला है।
HDFC LIFE INSURANCE COMPANY <GREEN>
HDFC लाइफ इंश्योरेंस के चौथी तिमाही मिले जुले रहे। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) ₹5,254 करोड़ रहा, जो अनुमान ₹5,329 करोड़ से थोड़ा कम है।वहीं वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) ₹1,261 करोड़ रही। यह भी अनुमानित ₹1,269 करोड़ से कम है। हालांकि VNB मार्जिन 24% रहा, जो अनुमान 23.85% से थोड़ा बेहतर है।
SUDARSHAN CHEMICALS <GREEN>
प्रोमोटर ने कंपनी के 23.58 लाख शेयर बेचे। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 13.82 लाख शेयर खरीदे। थेलेम इंडिया मास्टर फंड ने कंपनी के 4 लाख शेयर खरीदे।
ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES <RED>
वैनगार्ड इंटरनेशनल वैल्यू फंड ने 49.58 लाख शेयर बेचे।
VST INDUSTRIES <GREEN>
Q4 में मुनाफा 53 करोड़ रुपये से बढ़कर `117 करोड़ रुपये पर रहा जबकि Q4 में कंपनी की आय 454 करोड़ रुपये से बढ़कर 689.4 करोड़ रुपये पर आई।
RVNL <GREEN>
ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित हुआ। रेलवे प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू `968 करोड़ रुपये पर रहा।
DODLA DAIRY <GREEN>
बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA) से 7.15 एकड़ जमीन 90 साल के लिए लीज पर ली।
ISGEC HEAVY ENGINEERING <GREEN>
नाइजीरिया की नेशनल शुगर डेवलपमेंट काउंसिल के साथ करार किया। नाइजीरिया में शुगर इंडस्ट्री के विकास के लिए करार किया।
ADITYA INFOTECH <GREEN>
ओरिएंट केबल्स के साथ कंपनी ने ज्वाइंट वेंचर किया। JV में कंपनी की 50% हिस्सेदारी होगी।
DCM SHRIRAM <GREEN>
कंपनी ने Teknor Apex B.V. के साथ JV किया। सब्सिडियरी श्रीराम पॉलीटेक में पार्टनरशिप के लिए JV किया।
आशीष चतुर्वेदी की पसंद
Angel One -Green
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कंसो मुनाफा 269 करोड़ रुपये से बढ़कर `320 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 1335 करोड़ रुपये से बढ़कर `1459 करोड़ रुपये पर रही।
SAIL -Green
बहुत मज़बूत टेक्निकल स्ट्रक्चर बना हुआ । वीकली चार्ट्स पर लगभग एक कप और हैंडल बना।
Gail-Green
पिछले 3 हफ़्तों में मज़बूत वापसी देखने को मिली।
Policy Bazaar-Green
राउडिंग पैटर्न ब्रेकआउट देखने को मिला।
Voltamp Transformers-Green
पावर शेयरों में तेजी देखने को मिला।
Titagarh rail -Green
रेलवे स्टॉक में तेजी देखने को मिला।
IRFC-Green
ऑल-टाइम हाई से 55% नीचे कारोबार कर रहा। रेलवे स्टॉक्स में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं
Polycab-Green
गुड टेक्निकल स्ट्रक्चर देखने को मिल रही है।
Maithan alloys-Green
मेटल स्टॉक में एक्शन देखने को मिला।
Kaynes Tech -Green
3300 के लेवल के पास डबल बॉटम बनाने की कोशिश कर रहा। स्टॉक डबल बॉटम पैटर्न के रेजिस्टेंस के पास पहुंच रहा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।