मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है।रियल्टी और IT में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। सरकारी बैंकों में इंडियन बैंक और यूनियन बैंक एक परसेंट से ज्यादा ऊपर नजर आ रहे है। BPCL और नाल्कों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। दोनों करीब 2% की बढ़त के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। 150 मेगा वॉट के Solar PV power project के लिए BPCL ने लगाई सबसे कम बोली लगाई। वहीं नाल्को ने Utkal-D और Utkal E- कोल ब्लॉक्स के लिए साइन की माइनिंग लीज है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Jubilant Food: प्रकाश गाबा Jubilant Food के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 695 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 720 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Biocon - मानस जयसवाल Biocon के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 339 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 355 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
ITC (Fut) - रचना वैद्य ITC के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 476 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 486 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
United Spirits- अमित सेठ United Spirits के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1545 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1600/1620 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
United Brewaries-आशीष बहेती United Brewaries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2020 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2090/2130 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Dabur India (Fut)- राजेश सातपुते Dabur India (Fut) के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 520/525 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।