बाजार में लगातार पांचवे सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 80 प्वाइंट की छोटी रेंज में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी बिल्कुल फ्लैट नजर आ रहा है। इस बीच सुस्त बाजार में भी IT शेयरों ने कमाल दिखाया है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद निफ्टी IT INDEX नए शिखर पर पहुंचा है। इन्फोसिस ने भी तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया । मिडकैप IT में कोफोर्ज, नौकरी, LTIM में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों मे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE और CAMS 2% से ज्यादा चढ़े है। साथ ही MCX, CDSL और एंजेल वन में भी रौनक देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
ICICI Prudential Life: प्रकाश गाबा ICICI Prudential Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 690 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 710 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IRFC- मानस जयसवाल IRFC के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 162 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 172 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
KPIT Tech- आशीष बहेती KPIT Tech के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1525 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1580/1600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Birlasoft- अमित सेठ Birlasoft के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 603 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 623/630 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Jio Financial (Fut)- रचना वैद्य Jio Financial के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 338 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 348/352 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
PNB- अम्बरीश बलिगा PNB के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 136 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।