Top Bullish picks: जनवरी सीरीज की दमदार शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी 170 प्वाइंट चढ़कर 23900 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिला।ऑटो शेयरों में आज तूफानी रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% चढ़ा है। ESCORTS 4% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BAJAJ AUTO और आयशर मोटर्स भी 2 से 3% उछले है। फार्मा और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रहा है। सीमेंट में नंबर वन बनने की तेज लड़ाई हुई। अल्ट्राटेक ने स्टार सीमेंट में 851 करोड़ रुपये में 8.7% हिस्सा खरीदा । प्रोमोटर ग्रुप से 235 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सौदा हुआ। स्टार सीमेंट में करीब 3 परसेंट का उछाल आया है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Oberoi Realty: प्रकाश गाबा Oberoi Realty के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Adani Ports - मानस जयसवाल Adani Ports के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1219 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1290 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
United Brewaries-आशीष बहेती United Brewaries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2020 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2090/2130 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Sun Pharma(Fut)- राजेश सातपुते Sun Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1810 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1880/1900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Ambuja Cements- पार्थिव शाह ने अंबुजा सीमेंट पर पोजिशनल खरीदारी की राय दी है।
Paytm - शिल्पा राउत Paytm के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1062 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।