बाजार में दूसरे दिन भी हल्की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 75 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23600 के करीब पहुंचा है। HDFC BANK, L&T, ICICI BANK और सन फार्मा ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सुस्त बाजार में आज FMCG शेयरों ने दम दिखाया । कोलगेट, डाबर और गोदरेज कंज्यूमर 2 से 3% चढ़े है। वहीं रियल्टी, PSUs और फार्मा में सबसे ज्यादा दबाव रहा। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका में अहम refrigerant gases के दाम बढ़ने से SRF और नवीन फ्लूराइन में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों शेयर 11% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बने। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Tata Motors: प्रकाश गाबा Tata Motors के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 785 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 825 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Jindal Stainless (Fut)- मानस जयसवाल Jindal Stainless के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 661 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 625 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HUL- अमित सेठ HUL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2368 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2450 - 2475 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Deepak Nitrite (Fut)- राजेश सातपुते Zydus Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2370 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2520 - 2560 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Reliance Industries- आशीष बहेती Reliance Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1240 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1290 - 1330 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tamilnad Mercantile Bank-अम्बरीश बलिगा Reliance Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 540 रुपये के टारगेट के लिए पोजिशनल खरीदारी की जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।