Top Bullish Stock: बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पिछले साल नवंबर का निचला स्तर तोड़कर 23200 के नीचे तक फिसला है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली ज्यादा रहा। डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़ा है। बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिल रही है। रियल एस्टेट, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। लोढ़ा और प्रेस्टीज रियल एस्टेट में 3% से ज्यादा गिरे। वहीं IT और FMCG शेयरों में गिरावट सबसे कम रह। क्रूड के 81 डॉलर के पार निकलने से OMCs और एविएशन शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। HPCL 6% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं ऊंचे क्रूड से ऑयल इंडिया 3% से ज्यादा उछला है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
