Weather forecast for October 8: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानी 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
