उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार नौवें दिन दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी भी नरम रही।ऑटो और IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसले है। IT शेयरों में LTTS, परसिस्टेंट और कोफोर्ज 3% तक गिरे। वहीं चुनिंदा फार्मा और NBFCs में खरीदारी रही। मणप्पुरम वायदा बैन से बाहर निकलने के बाद 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। M&M की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e और BE 6 की बंपर बुकिंग M&M में जोश भर नहीं पाई । शेयर में करीब 4 परसेंट की गिरावट आई। वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। हालांकि शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश है। नोमूरा और सिटी ने करीब 3700 के लक्ष्य दिए। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
