Top Bullish Stock: खरीदें या बेचें, एक्सपर्ट्स से जानें गिरते बाजार में किन शेयरों में बनेगा पैसा

Top Bullish Stock: बाजार दिन के निचले स्तर पर कामकाज कर रहा है। सेंसेक्स 345 अंकों की गिरावट के साथ 72,851.63 के स्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 101.95 अंकों का दबाव दिखा रहा। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 12:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
काश गाबाAsian Paints के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है।

Top Bullish Stock:  बाजार दिन के निचले स्तर पर कामकाज कर रहा है। सेंसेक्स 345 अंकों की गिरावट के साथ 72,851.63 के स्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 101.95 अंकों का दबाव दिखा रहा है। रिलायंस, HDFC BANK, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 600 प्वाइंट गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रहा। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। एंजेल वन का शेयर करीब 5 परसेंट लुढ़का है। वहीं MCX और BSE के शेयरों में भी 2-2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है। सीमेंट शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। मॉर्गन स्टैनली और CLSA की बुलिश रिपोर्ट से अल्ट्राटेक करीब ढ़ाई परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुए। वहीं कैपेक्स बढ़ाने के एलान से डालमिया भारत भी मजबूत दिख रहा है । ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

Asian Paints-प्रकाश गाबाAsian Paints के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2150 - 2100 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


मानस जयसवाल की पसंद

Titan (Fut)- मानस जयसवाल Titan के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3156 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Axis Bank- आशीष बहेती Axis Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 995 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1035-1060 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सच्चिदानंद उत्तेकर के पसंदीदा शेयर

Tech Mahindra(FUT)- सच्चिदानंद उत्तेकर Tech Mahindra के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1470 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1520-1535 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

MCX (Fut)- राजेश सातपुते MCX के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4700-4500 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

Stock Market: 1 महीने के ऊंचाई पर पहुंचने की बाद भी स्टॉक में बाकी हैं स्ट्रेंथ, जानें आज किन ऑटो शेयरों में दिखेगा दबाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।