Top Bullish Stock: बाजार दिन के निचले स्तर पर कामकाज कर रहा है। सेंसेक्स 345 अंकों की गिरावट के साथ 72,851.63 के स्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 101.95 अंकों का दबाव दिखा रहा है। रिलायंस, HDFC BANK, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 600 प्वाइंट गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रहा। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। एंजेल वन का शेयर करीब 5 परसेंट लुढ़का है। वहीं MCX और BSE के शेयरों में भी 2-2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है। सीमेंट शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। मॉर्गन स्टैनली और CLSA की बुलिश रिपोर्ट से अल्ट्राटेक करीब ढ़ाई परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुए। वहीं कैपेक्स बढ़ाने के एलान से डालमिया भारत भी मजबूत दिख रहा है । ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
