Top Bullish Stock: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 140 प्वाइंट चढ़कर 24500 के करीब कारोबार करता नजर आ रहा हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है, लेकिन बैंक निफ्टी में आज दबाव दिख रहा है। इस बीच FMCG शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही IT और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। वहीं रियल्टी और सरकारी बैंकों में हल्का दबाव दिखा। RR KABEL के अच्छे नतीजों से केबल और वायर शेयरों में जोरदार करंट लगा है। RR KABEL का शेयर करीब 15 परसेंट दौड़ा है। तो वहीं फिनोलेक्स केबल्स, KEI और पॉलीकैब भी 3-6 परसेंट भागे है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
