Top Bullish Stocks: बाजार में लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। 24600 के करीब निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव दिख रहा है। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। रेलवे शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कवच सिस्टम का ऑर्डर मिलने से कार्नेक्स में 5% का अपर सर्किट लगा। वही टीटागढ़ 8% से ज्यादा दौड़ा है। साथ ही RVNL, टेक्सरेल, रेलटेल और IRFC में भी 3 से 4% चढ़े है। मेटल शेयरों की आज चमक बढ़ी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। वेदांता करीब 4 परसेंट उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ऑटो और FMCG शेयरों में भी खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Chola Investment: प्रकाश गाबा Chola Investment के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Navin Fluorine- मानस जयसवाल Navin Fluorine के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3594 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3750 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
आशीष बहेती के पसंदीदा शेयर
UBL- आशीष बहेती UBL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1960 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2025 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HDFC Bank- आशीष चतुरमोहता HDFC Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
AU Small Finance Bank- प्रशांत सावंत AU Small Finance Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 580 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 615 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
BEL- धर्मेश कांत ने स्टॉक में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि शेयर में 350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।