Get App

Top Bullish Stocks: खरीदें, बेचें या रहे बनें, जानिए इन शेयरों पर हैं क्यों है एक्सपर्ट्स को डबल भरोसा

बाजार में लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। 24600 के करीब निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा हैऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 12:19 PM
Top Bullish Stocks: खरीदें, बेचें या रहे बनें, जानिए इन शेयरों पर हैं क्यों है एक्सपर्ट्स को डबल भरोसा
मानस जयसवाल Navin Fluorine के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3594 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

Top Bullish Stocks:  बाजार में लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। 24600 के करीब निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव दिख रहा है। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। रेलवे शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कवच सिस्टम का ऑर्डर मिलने से कार्नेक्स में 5% का अपर सर्किट लगा। वही टीटागढ़ 8% से ज्यादा दौड़ा है। साथ ही RVNL, टेक्सरेल, रेलटेल और IRFC में भी 3 से 4% चढ़े है। मेटल शेयरों की आज चमक बढ़ी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। वेदांता करीब 4 परसेंट उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ऑटो और FMCG शेयरों में भी खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Chola Investment: प्रकाश गाबा Chola Investment के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें