बाजार में कंसोलिडेशन के बीच बाजार ने भी तेजी का तड़का लगाया है। सेंसेक्स 630 अंकों की शानदार बढ़त दिखा रहा है जबकि निफ्टी 24600 के पार निकला है। इंडस टावर्स में आज 2700 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील हुई। Vodafone PLC के 3% हिस्सेदारी बेचने की खबरें है। शेयर करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं वोडाफोन आइडिया की प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिये 2000 करोड़ जुटाने की तैयारी है। वोडाफोन का शेयर 3% नीचे है। डिवीज लैब में आज 3 परसेंट से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिल रहा है। अमेरिका में नोवार्टिस के Entresto दवा पर मुकदमा हारने से दबाव दिख रहा है। Entresto की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग डिवीज करती है । ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
