Top Bullish Stocks: एक्सपर्ट्स को इन शेयरों पर हैं डबल भरोसा, खरीदने की दी सलाह

Top Bullish Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24300 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है ।सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौरांग शाह ने डालमिया भारत पर पोजिशनल खरीदारी की राय दी है और स्टॉक पर 2000 रुपये का टारगेट दिया है।

Top Bullish Stocks:  बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24300 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है ।सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 2% से ज्यादा का उछाल आया है। केनरा, बैंक ऑफ बड़ौदा और SBI में 2 से 3% का उछाल आया। साथ ही मेटल और IT शेयर में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन FMCG शेयरों पर दबाव बना हुआ है। वायदा में शामिल नई कंपनियों के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। KPIT TECH और टाटा एलेक्सी 6% चढ़कर वायदा के टॉप गेनर बने। साथ ही CESE, ट्यूब इनवेस्टमेंट, यस बैंक भी गेनर्स में शामिल है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Godrej Properties: प्रकाश गाबा Godrej Properties के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2840 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3000/3100 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


आशीष बहेती की पसंद

PB Fintech- आशीष बहेती PB Fintech के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1910 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1980/2020 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

Tech Mahindra- अमित सेठ Tech Mahindra के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1720 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1775/1800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

Grasim (Fut)- राजेश सातपुते Grasim के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2665 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2780/2800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

कविता जैन की पसंद

Infosys- कविता जैन Infosys के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1860 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1920/1940 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

गौरांग शाह की पसंद

Dalmia Bharat- गौरांग शाह ने डालमिया भारत पर पोजिशनल खरीदारी की राय दी है और स्टॉक पर 2000 रुपये का टारगेट दिया है।

Astral Share News Today: 5 दिनों के कंसोलिडेशन को शेयर ने किया पार, आगे क्या दिखेगा Target?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।