Diwali Picks : दिवाली की रौनक से हर तरफ खुशियों का उजाला फैला हुआ है। घर-आंगन में लक्ष्मी का वास हो, सुख-समृद्धि में वृद्धि हो, सबकी यही कामना है। वहीं, शेयर मार्केट निवेशकों को अगली दिवाली तक धमाकेदार रिटर्न देने वाले शेयरों की तलाश है, ताकि पोर्टफोलियो रिटर्न की रोशनी से जगमगा उठे। दिवाली के मौके पर हमारे एक्सपर्ट आपको कुछ ऐसे ही पटाखा शेयर बताएंगे, जो दे सकते हैं धमाकेदार रिटर्न। ये स्टॉक्स बताने के लिए हमारे साथ हैं AUM Capital के राजेश अग्रवाल, Geojit Investments के गौरांग शाह और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय।
