नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार, 2 जून को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। BSE Sensex 77.26 अंक गिरकर 81,373.75 पर सेटल हुआ। BSE ने दिन में 81,474.26 का हाई और 80,654.26 का लो देखा। वहीं NSE Nifty 34.10 अंकों की गिरावट के साथ 24,716.60 पर बंद हुआ। इस बीच किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी और कौन से शेयरों ने सबसे ज्यादा मार झेली, आइए जानते हैं...
